39 C
Lucknow
Sunday, May 17, 2026

सिद्धार्थनगर: पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

सिद्धार्थनगर। जिले में एक महिला अंबेडकर पार्क स्थित पानी की टंकी (Water Tank) पर चढ़ गई और करीब तीन घंटे तक वहीं बैठी रही। जिसके बाद करीब 3 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। यह पूरा मामला इटवा थाना क्षेत्र के शाहपुर चौकी अंतर्गत अंबेडकर पार्क स्थित पानी की टंकी का है।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में दुकान से चोरी करते हुए पकड़ी गई महिला, CCTV में कैद हुई घटना

महिला का आरोप है कि 4 मार्च को राप्ती नदी के पास जमीनी विवाद में साजिश के तहत उसके पति को जलाकर मार दिया गया था, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत लेकर डुमरियागंज थाने पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने गाली देकर भगा दिया और उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

डुमरियागंज तहसीलदार रवी यादव के काफी समझाने-बुझाने के बाद महिला टंकी से नीचे उतरी। मौके पर इटवा और डुमरियागंज पुलिस के साथ तहसीलदार भी मौजूद रहे। आपको बता दें इससे दो दिन पहले भी जिले में एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गयी थी। इटवा थाना क्षेत्र के सोननगर गांव में बृहस्पतिवार को 10 बजे पति द्वारा दूसरी महिला के साथ भाग जाने से परेशान होकर गांव की एक महिला निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गई। पति से फोन पर प्यार करने के लिए दबाव बनाने लगी।

सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया। इस समझाने का महिला पर कोई असर नहीं हुआ, तो परेशान होकर गांव वालों ने इसकी सूचना इटवा पुलिस को दी। जानकारी पर नायब तहसीलदार विष्णु प्रताप सिंह श्रीनेत की अगुवाई में इटवा पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को समझाया गया। एक घंटे तक मान-मनौव्वल करने के बाद महिला को नीचे उतारा गया।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #WaterTank

RELATED ARTICLE