37.8 C
Lucknow
मंगलवार, जून 30, 2026

सिद्धार्थनगर में मेडिकल एजेंसी में लगी भीषण आग, धमाकों जैसी आवाज सुन सहमे लोग

सिद्धार्थनगर। जिले के डुमरियागंज खीरा मंडी स्थित हिंदुस्तान मेडिकल एजेंसी (Medical Agency) में देर रात भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी विकराल थी कि दुकान के अंदर रखी लाखों रुपये की दवाइयां, नगदी और एक मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर: महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

बताया जा रहा है कि मेडिकल संचालक दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात अचानक दवाइयों के फटने जैसी धमाकों की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। मौके पर पहुंचने पर दुकान से आग की तेज लपटें उठ रही थीं, जिसके बाद आसपास हड़कंप मच गया। सूचना तत्काल पुलिस की 112 टीम और फायर ब्रिगेड को दी गई।

मौके पर पहुंची दमकल टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

मीडिया से बातचीत में पीड़ित ने बताया कि हम लोग रोज की तरह मेडिकल बंद करके खाना खाकर सोने चले गए तभी रात में अचानक ब्लास्ट होने की आवाज सुनाई दी हम लोग नीचे जाकर देखें तो देखा कि मेडिकल में आग लगी हुई है और दवाइयां चल रही है इसके बाद हम लोगों ने 112 व फायर ब्रिगेड को सूचना दी पीड़ित ने जिम्मेदारों से मदद की गुहार लगाई है।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #MedicalAgency

RELATED ARTICLE