मुंबई। Sara Tendulkar को फैशन में बहुत दिलचस्पी है। वह अक्सर अलग-अलग लुक्स में अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। वहीं बॉलीवुड में उनके कई सेलिब्रिटी दोस्त भी हैं, जिनके साथ वह अक्सर पार्टी करती नजर आती हैं। हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उनके अलग-अलग लुक्स ने फैंस का दिल जीत लिया है।
यह भी पढ़ें-सचिन तेंदुलकर की बेटी करती हैं बंपर कमाई, पढ़ें कितनी हैं अमीर
सारा तेंदुलकर ने पेस्टल ग्रीन कलर की बनारसी साड़ी को ऑफ व्हाइट सैटिन सिल्क और ऑर्गेंजा कॉर्सेट ब्लाउज के साथ पहना है। इस तरह उन्होंने साड़ी को वेस्टर्न अंदाज में पहना है। यह लुक फैंस को भी खूब पसंद आया। सारा ने बनारसी साड़ी के अलावा सिल्वर कलर का लहंगा और टॉप पहनकर भी फोटो शूट करवाया। इस लुक में वह काफी हटकर नजर आईं। इसके साथ उन्होंने बिल्कुल लाइटवेट ज्वेलरी पहनी थी।

आगे सारा ने व्हाइट ब्राइडल स्टाइल गाउन में भी तस्वीरें क्लिक करवाईं। वह इन तस्वीरों में वह केक खाती हुई भी दिखीं। यह ड्रेस उन पर खूब सूट कर रही थी। सारा ने व्हाइट ब्राइडल स्टाइल गाउन के अलावा एक अन्य गाउन में भी तस्वीरें क्लिक करवाईं। इसके साथ एक लॉन्ग क्रेप पहना था। हाथ में एक फूल लिए वह प्यारा सा पोज दे रही थीं।

सारा ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। उन्होंने बालों को लो बन में बांधकर आगे कुछ लटें खुली छोड़ी हैं, जो उनके लुक को सॉफ्ट और ग्लैमरस टच दे रही हैं। वहीं हाथ में फूलों का गुलदस्ता उनके इस खूबसूरत लुक में चार चांद लगा रहा है। सचिन तेंदुलकर की बेटी कैमरे के साथ एक से बढ़कर एक स्टाइलिश पोज देती दिख रही हैं।
सारा तेंदुलकर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनकी प्यारी सी मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया है। सारा के रॉयल साड़ी लुक की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं और तस्वीरों पर खूब लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। उनके एलिगेंट अंदाज को देखकर फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
Tag: #nextindiatimes #SaraTendulkar #mumbai




