35 C
Lucknow
Wednesday, April 29, 2026

शादी के बंधन में बंधी ‘सनम तेरी कसम’ फेम Mawra Hocane, मिल रही बधाईयां

मुंबई। ‘सनम तेरी कसम’ फिल्म की एक्ट्रेस मावरा हुसैन (Mawra Hocane) ने पाकिस्तानी एक्टर अमीर गिलानी से निकाह कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस गुचपुच वेडिंग (wedding) की फोटोज शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं। इस शादी के बारे में किसी को कानों-कान खबर नहीं थी। पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन अपनी बॉलीवुड (Bollywood) फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ से एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं।

यह भी पढ़ें-भाई की शादी में रंग जमाने को तैयार प्रियंका चोपड़ा, दिखाई ‘शादी के घर’ की झलक

मावरा (Mawra Hocane) की शादी की तस्वीरें बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मावरा के दुल्हन की लुक की तारीफ भी हो रही है। उन्होंने शादी के दिन को खास बनाने के लिए हल्के आसमानी रंग का लहंगा और चोली पहनी, जिसमें उनकी खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए वो कम ही है। वहीं, दूसरी ओर आमिर गिलानी ने डार्क ग्रीन कुर्ता-सलवार और मैचिंग दुपट्टा कैरी किया।

एक तस्वीर में तो एक्ट्रेस एक हाथ से अपनी मां का हाथ थामे और दूसरे से अपने आंसू पोंछती दिख रही हैं। मावरा हुसैन (Mawra Hocane) ने वेडिंग फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘और उथल-पुछल के बीच… मैंने तुम्हें पा लिया। बिस्मिल्लाह 5.2.25।’ मावरा के शादी की तस्वीरें शेयर करने के बाद से ही फैंस समेत इंडस्ट्री के लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

मावरा (Mawra Hocane) और आमिर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो चुके हैं। दोनों ने लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी की है। बता दें कि वह साथ काम भी कर चुके हैं। साल 2020 में सबात नाम के सीरियल में मावरा-आमिर को साथ देखा गया। इसके बाद 2023 में नीम नामक पाकिस्तानी ड्रामा में भी दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया। काफी बार दोनों का नाम साथ जोड़कर भी देखा गया था, लेकिन दोनों ने खुद के रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया था।

Tag: #nextindiatimes #MawraHocane #wedding

RELATED ARTICLE