स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर फिलहाल कुछ कहना काफी जल्दबाजी होगी। इस मुद्दे पर आज बीसीसीआई की एक बैठक आयोजित की जाने वाली है; जो कि मुंबई में होगी। इस बैठक में रोहित के भविष्य पर चर्चा होगी, जिसमें कप्तान शुभमन गिल, हेड कोच गौतम गंभीर, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया मौजूद होंगे।
यह भी पढ़ें-एक फोन कॉल ने खत्म किया था सचिन तेंदुलकर का वनडे करियर, देखें किसकी थी वो कॉल
‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाकर आ रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट्स अनुसार सेंचुरी के बाद भी वर्ल्ड कप में उन्हें जगह मिलने की कोई गारंटी नहीं है। जुलाई में भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के दौरान रोहित शर्मा द्वारा संन्यास लेने की अटकलें चरम पर थीं। यह तक खबर आई कि रोहित के भविष्य को लेकर बीसीसीआई के कुछ उच्च अधिकारी और सेलेक्शन कमिटी एकमत नहीं हैं।
वहीं एक हालिया रिपोर्ट अनुसार लॉर्ड्स पर शतक के बावजूद रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह मिलेगी, इस बात की कोई गारंटी नहीं है। फिलहाल यह कहा जा सकता है कि रोहित का करियर अधर में लटका हुआ है। उधर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर यशस्वी जायसवाल को देखा जा रहा है। यशस्वी को जब-जब भारतीय एक दिवसीय टीम में खेलने का मौका मिला तो उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। इस युवा ओपनर ने अब तक खेले 6 वनडे मैचों में 71.25 की बेहतरीन औसत और 97.60 के अच्छे स्ट्राइक रेट के साथ 285 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक शामिल हैं।

रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को भी चुना जा सकता है। महाराष्ट्र के इस खिलाड़ी ने लिस्ट-ए के 104 मैचों की 100 पारियों में 58.61 की दर्शनीय औसत और 101.23 के स्ट्राइक रेट के साथ 5334 रन बनाए हैं। इस दौरान गायकवाड़ के बल्ले से 21 शतक और 20 अर्धशतक निकले हैं। वह भी इस प्रारूप में दोहरा शतक ठोक चुके हैं।
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी रोहित शर्मा को रिप्लेस करने के मजबूत दावेदार हैं। बाएं हाथ के इस युवा खिलाड़ी ने अभी तक भारत के लिए 32 वनडे खेले हैं, जिसकी 28 पारियों में उन्होंने 42.57 की औसत और 107.05 के स्ट्राइक रेट से 1107 रन बनाए हैं।
Tag: #nextindiatimes #RohitSharma #retirement




