एंटरटेनमेंट डेस्क। एकता कपूर का शो ‘नागिन’ (Naagin) टीवी के दुनिया में बहुत पॉपुलर है। शो में मौनी रॉय से लेकर तेजस्वी प्रकाश, सुरभि ज्योति, सुरभि चंदना, निया शर्मा जैसी कई एक्ट्रेस नागिन के अलग-अलग सीजन में नजर आ चुके हैं। एकता कपूर के शो में इतने ज्यादा VFX डाले जाते हैं कि कभी-कभी वह इसकी वजह से ट्रोल भी हो जाती हैं, जैसे सीजन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी के कई एपिसोड्स में देखने को भी मिला।
यह भी पढ़ें-ये है Bollywood की सबसे पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस, नेटवर्थ में कैटरीना भी पीछे
हालांकि संयातनी घोष जिन्हें टीवी की ओरिजिनल नागिन संयातनी घोष ने बताया कि उनके समय में कांसेप्ट बिल्कुल ही अलग था और उन्होंने ओरिजिनल सांपों के साथ शूटिंग की थी। एक नाग ने तो नागरानी की नाक में ही दम कर दिया था। संयातनी घोष ने सांप से जुड़े किस्से के बारे में बताते हुए कहा कि जब वह टीवी शो ‘नागिन-वादों की अग्निपरीक्षा’ की शूटिंग कर रही थीं, तो वहां पर VFX का नामोनिशान भी नहीं था।

संयातनी घोष ने नागिन-वादों की अग्निपरीक्षा के बारे में बात करते हुए आगे कहा, “हमने वह भी अनुभव किया है, जब शूटिंग के लिए सांप तैयार ही नहीं होते थे। उन्हें खाना खिलाने के लिए बहुत टाइम देना होता है, ताकि वह रेंग सके। बहुत बार तो ऐसा होता था कि पूरा यूनिट वेट करता था कि कब इनका खाना खत्म हो और कब शॉट लिया जाए।”
संयातनी ने वह किस्सा भी शेयर किया जब वो असली के सांप को पकड़ने के चक्कर में गुफा की तरफ भागी थीं। एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे याद है जब हम एक बार चांदीवली में शूट कर रहे थे, तो उसमें एक सीन था, जहां सांप गुफा की तरफ भागता है। शूट पर जो सांप होते थे, उनके दांतों को बांध दिया जाता था। तो सीन में मुझे सांप को फॉलो करके पकड़ के लाना था, तो मैं भागी और पूरी यूनिट चिल्लाने लगी कि मत जाइए वो रियल सांप है।”
Tag: #nextindiatimes #Naagin #Entertainment




