33.6 C
Lucknow
शुक्रवार, जुलाई 10, 2026

बारिश में भीगने से हो सकता है स्किन इन्फेक्शन, बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

लाइफस्टाइल डेस्क। बारिश के मौसम में गर्मी से राहत तो मिलती है और अक्सर बारिश का मजा लेने या ऑफिस आते-जाते समय लोग पानी में भीग भी जाते हैं। सड़कों पर भी पानी इकट्ठा हो जाता है, जिसके कारण पैर गीले हो जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं बारिश का ये पानी स्किन इन्फेक्शन की वजह बन सकता है?

यह भी पढ़ें-उमस वाली गर्मी बना सकती है आपको बीमार, इन तरह रखें खुद का ख्याल

बारिश में भीगने के बाद घर आते सबसे पहले नहाएं ताकि त्वचा पर लगा गंदा पानी और कीटाणु पूरी तरह साफ हो जाएं। नहाते समय साबुन का इस्तेमाल करें और नहाने के पानी में एंटीसेप्टिक लिक्विड मिलाएं।

ज्यादा देर तक गीले कपड़ों में रहने से फंगस और बैक्टीरिया तेजी से स्किन पर पनपने लगते हैं। इसलिए बारिश के मौसम में अपने शरीर को अच्छी तरह सुखाना काफी जरूरी है, खासकर उंगलियों के बीच, बगल और जांघों के आस-पास, ताकि फंगल इन्फेक्शन का खतरा कम हो। शरीर के जोड़े वाले हिस्सों में या जहां ज्यादा पसीना आता है, वहां नहाने के बाद एंटी-फंगल पाउडर लगाएं।

भीगने के बाद तुरंत अपने गीले कपड़े बदलें। लंबे समय तक गीले कपड़ों में पहनने से स्किन पर रैशेज और खुजली हो सकती है। इसलिए गीले कपड़ों को तुरंत बदलें और इस मौसम में ढीले और सूती कपड़े पहनें। उमस की वजह से इस सीजन में गर्मी ज्यादा लगती है। इसलिए पसीना सुखाने के लिए ढीले और सूती कपड़े पहनना ही बेस्ट है। बारिश के मौसम में अंडरगार्मेंट्स के साथ भी खास सावधानी बरतें। ध्यान रखें कि अंडरगार्मेंट्स पूरी तरह सूखे हों। गीले कपड़ों से इन्फेक्शन (skin infection) हो सकता है।

सड़क पर जमा पानी सबसे पहले हमारे पैरों के कॉन्टेक्ट में आता है। इस गंदे पानी के कारण एथलीट फुट जैसे फंगल इन्फेक्शन हो सकते हैं। इसलिए अगर बारिश के जमा पानी में पैर भीग गए हैं, तो तुरंत घर आने के बाद पैरों को साबुन से धोएं और जूतों को अच्छी तरह सुखाएं। धोने के बाद पैरों को अच्छी तरह सुखाएं और उंगलियों के बीच का खास ध्यान रखें।

Tag: #nextindiatimes #skininfection #Health

RELATED ARTICLE