29 C
Lucknow
Friday, May 15, 2026

सिद्धार्थनगर में पेट्रोल की कालाबाजारी, ₹200 तक बिक्री; वीडियो वायरल

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जिले में आपदा में अवसर तलाशने का मामला सामने आया है। जिले में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत चल रही है और इसी बीच यहां का एक वीडियो वायरल हो रहा है; जिसमें पेट्रोल को ब्लैक में बेचे जाने का आरोप लगा है। इस वीडियो के माध्यम से पेट्रोल की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में पेट्रोल डीजल की किल्लत से हाहाकार, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़

बताया जा रहा है कि इटवा थाना क्षेत्र के बदलिया चौराहे पर पेट्रोल (Petrol) 200 रुपये प्रति लीटर तक बेचा जा रहा है। एक पीड़ित ने इस मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जैसे ही यह वीडियो लोगों के सामने आया; पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक पीड़ित ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि संकट की स्थिति में कुछ लोग मुनाफाखोरी कर रहे हैं। इस पूरे मामले में स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है ताकि इस तरह की कालाबाजारी पर तुरंत रोक लगाई जा सके। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सिद्धार्थनगर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की आपूर्ति को लेकर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

सिद्धार्थनगर मुख्यालय, मधुकरपुर, इटवा, बढ़नी, शोहरतगढ़ और डुमरियागंज सहित कई इलाकों में लगभग हर पेट्रोल पंप पर एक जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। सुबह होते ही पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जहां लोगों को अपनी बारी के लिए 1 से 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #petrol

RELATED ARTICLE