34 C
Lucknow
शनिवार, अगस्त 15, 2026

सिगरेट के पैकेट पर लिखा गया था ये देशभक्ति गीत, पीएम भी रो पड़े थे इसे सुनकर

एंटरटेनमेंट डेस्क। इस बार भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और हमें ये आजादी कई स्वतंत्रता सेनानियों की जान की कुर्बानी देने के बाद मिली है। हालांकि स्वतंत्रता के बाद भी बॉर्डर पर जवान हमारे देश की रक्षा अपनी जान पर खेलकर करते हैं और इन्हीं जवानों की कुर्बानी पर लता मंगेशकर ने एक ऐसा देशभक्ति गीत (song) गाया था जिसे सुनकर उस वक्त के तत्कालीन प्रधानमंत्री की आंखों में भी आंसू आ गए थे।

यह भी पढ़ें-बॉलीवुड की इन हस्तियों के पास नहीं है अपना घर, एक का नाम सुनकर लगेगा झटका

इस गीत की सबसे खास बात ये है कि इसके बोल सबसे पहले एक सिगरेट के पैकेट पर लिखे गए थे और बाद में यह इतना मशहूर हो गया कि हर किसी की जुबान पर चढ़ गया। यह गीत 1962 में चीनी आक्रमण में शहीद हुए भारत के नौवजानों को समर्पित है। वहीं यह गीत तब लोकप्रिय हुआ जब लता मंगेशकर ने इसे नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रामलीला मैदान में गाया।

उस वक्त भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू भी मौजूद थे। कहा जाता है कि लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आवाज में यह देशभक्ति गीत सुनकर वे उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। इस गीत को कवि प्रदीप ने लिखा और सी रामचंद्र ने संगीत दिया था। ऐसा कहा जाता है कि कवि प्रदीप ने इस गीत के शुरुआती लिरिक्स एक सिगरेट के फॉयल पर लिखे थे।

लता मंगेशकर की आवाज में इस भावुक देशभक्ति गीत के लिरिक्स हैं, ‘ऐ मेरे वतन के लोगों, तुम खूब लगा लो नारा, ये शुभ दिन हम सबका, लहरालो तिरंगा प्यारा….’ (Aye Mere Watan Ke Logon)। शुरुआत में लता दीदी ने इसे गाने से इनकार कर दिया था क्योंकि रिहर्सल का वक्त बहुत कम था लेकिन बाद में यह उनके करियर के सबसे यादगार गीतों में से एक बन गया।

Tag: #nextindiatimes #song #LataMangeshkar #IndependenceDay2026

RELATED ARTICLE