34 C
Lucknow
शनिवार, अगस्त 15, 2026

सिद्धार्थनगर में मकान में लगी भीषण आग, बुजुर्ग के फंसे होने से मची अफरातफरी

सिद्धार्थनगर। Siddharthnagar जिले के बांसी के सर्राफा बाजार में मकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। मकान के अंदर बुजुर्ग के फंसे होने की सूचना से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और बांसी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने और बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें-PHC के सामने चल रहा था गैर पंजीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटर, नोडल टीम ने किया सील

दरअसल अश्वनी अग्रहरि के मकान में सुबह करीब साढ़े 10 बजे शार्ट सर्किट से आग लगी। उस समय घर में पांच सदस्य थे। आग लगते ही चार सदस्य बाहर निकल आए, लेकिन फालिजग्रस्त राजेंद्र अग्रहरि ऊपर की मंजिल में फंस गए। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे के भीतर बांसी क्षेत्राधिकारी शुबेंदु सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक पुलिस टीम और अग्निशमन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। राहत-बचाव अभियान चलाकर वृद्ध को बाहर निकाला गया।

बताया गया कि आग मकान की निचली मंजिल से शुरू होकर ऊपर तक पहुंच गई। घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। गृहस्वामी अश्वनी अग्रहरि ने चार लाख रुपये से अधिक के नुकसान की बात बताई है। आग के दौरान घर में रखे दो सिलेंडर भी फट गए। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई।

आग की लपटें तेज होते देख अगल-बगल के मकान मालिक भी अपने घर छोड़कर बाहर भाग निकले। सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के मकानों को खाली कराया गया। लोगों में आग के दूसरे घरों तक फैलने की आशंका बनी रही। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #fire

RELATED ARTICLE