32 C
Lucknow
शनिवार, अगस्त 15, 2026

Royal Enfield Continental GT 650 लॉन्च, टाइप-C चार्जिंग के साथ ये मिलेगा नया

ऑटो डेस्क। मिड-साइज मोटरसाइकिल सेगमेंट की ग्लोबल लीडर Royal Enfield ने आज अपनी मशहूर कैफे रेसर बाइक Continental GT 650 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। कैफे रेसर की पर कायम रहते हुए इस नई Continental GT 650 में कई अपडेट किए गए हैं जो इसके स्टाइल और आधुनिक समय की जरूरतों को और बेहतर बनाते हैं।

यह भी पढ़ें-Kawasaki की Ninja 300 बाइक पर बंपर छूट, जानें इसके एडवांस फीचर्स

बाइक को एक शार्प और दमदार लुक देने के लिए इसमें ब्लैक-पेटेंड इंस्ट्रूमेंट काउल दिया गया है। बेहतर दिखाने के लिए इसमें स्टाइलिश नई LED ट्रैफिकेटर्स दिए गए हैं। सफर के दौरान आसानी के लिए इसमें USB टाइप-सी फास्ट चार्जिंग पोर्ट मिलता है। मौजूदा एपेक्स ग्रे वेरिएंट के अलावा, अब रॉकर रेड वेरिएंट में ब्लैक-आउट इंजन, एग्जॉस्ट और कास्ट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

Continental GT 650 में Royal Enfield का मशहूर पैरेलल ट्विन-सिलिंडर इंजन है जो एयर/ऑयल कूल्ड सेटअप के साथ आता है। इसका 648cc इंजन 7,150rpm पर 47hp और 5,250rpm पर 52.3nm का टॉर्क जनरेट करता है जो एक 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जुड़ा है।

इसका फ्यूल टैंक बहुत ही शानदार तरीके से डिजाइन किया गया है। इस बाइक को चलाने की पोजीशन काफी अग्रेसिव है। इसका पुराना और क्लासिक लुक 1950 और 60 से दशक की कैफे रेसर बाइकों की याद दिलाता है। इसका नया वर्जन इसके पुराने लुक को और बेहतर बनाता है। यह अपडेटेज Continental GT 650 14 अगस्त से भारत के सभी रॉयल एनफील्ड शोरूम में मिलने लगेगी।

हैरिस परफॉर्मेंस के साथ मिलकर तैयार किया गया स्टील ट्यूबलर-क्रेडल फ्रेम, टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और गैस-चार्ज्ड ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर के साथ मिलकर काम करता है। यह एक संतुलित और कॉन्फिडेंस से भरा राइडिंग अनुभव देता है जो Continental GT की असली पहचान है।

Tag: #nextindiatimes #RoyalEnfield #RoyalEnfieldContinentalGT650

RELATED ARTICLE