36 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ दुनिया देख रही भारत की बेजोड़ ताकत

Print Friendly, PDF & Email

नई दिल्ली। पूरा देश आज 75वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) का जश्न मना रहा है। साल 2024 का गणतंत्र दिवस (Republic Day) कई मायनों में अलग है। इस बार कर्तव्य पथ पर विविधता की झांकी के साथ-साथ देश के शौर्य की झलक भी देखने को मिलेगी। इस साल गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं।

यह भी पढ़ें-75 वें गणतंत्र दिवस पर भारतीयों का जोश हाई, चारों तरफ लहरा रहा तिरंगा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Draupadi Murmu) ने गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहरा दिया है। इसके बाद राष्ट्रपति को राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी दी गई। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड शुरू हो गई है। पहली बार, (Republic Day) परेड की शुरुआत 100 से अधिक महिला कलाकारों द्वारा भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए की जा रही है। परेड की शुरुआत इन कलाकारों द्वारा बजाए जा रहे शंख, नादस्वरम, नगाड़ा आदि संगीत के साथ हो रही है।

भारत का 75वां गणतंत्र दिवस 2024 Parade LIVE Telecast, India 75th Republic  Day 2024 Parade Live Telecast Online on Doordarshan, DD National, DD News |  PM Modi Speech Live | Jansatta

कर्तव्य पथ पर 42 बख्तरबंद रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट फैयाज सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में टैंक टी-90 भीष्म की टुकड़ी ने (Republic Day) परेड में हिस्सा लिया। अग्निवीरों और तीनों सेनाओं की महिला अधिकारियों की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। यह पहली बार है कि तीनों सेनाओं की महिला सैनिकों की टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च कर रही है।

Republic Day 2024 Live: देशभर में 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न, कर्तव्य पथ  दुनिया देखेगी भारत का दम - Republic Day parade 26 January 2024 Live Updates  kartavya path tableau Emmanuel Macron

गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर कर्तव्य पथ पर फ्रांसीसी विदेशी सेना संगीत बैंड में 30 संगीतकार और फ्रांसीसी विदेशी सेना की दूसरी इन्फैंट्री रेजिमेंट के फ्रांसीसी मार्चिंग दल शामिल हुए। इनके साथ कर्तव्य पथ पर दो राफेल लड़ाकू विमानों (Rafale fighter planes) ने भी एयर शो किया। 75वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर कर्तव्य पथ पर ध्वज फॉर्मेशन में चार Mi-17IV हेलीकॉप्टर ने एयर शो किया। मार्च पास्ट शुरू होते ही कर्तव्य पथ पर परमवीर चक्र और अशोक चक्र सहित सर्वोच्च वीरता पुरस्कारों के विजेता दिखे।

Tag: #nextindiatimes #RepublicDay #parade

RELATED ARTICLE