41.4 C
Lucknow
बुधवार, जून 24, 2026

Tata Sierra EV का लुक लॉन्च से पहले लीक! सिंगल चार्ज में मिलेगी इतनी रेंज

ऑटो डेस्क। 30 जून को लॉन्च होने से पहले TATA Motors ने Sierra EV के बाहरी डिजाइन की पूरी झलक दिखाई है। हालांकि इलेक्ट्रिक मिडसाइज अपने पेट्रोल-डीजल वाले मॉडल जैसी ही है लेकिन कलर्स के इस्तेमाल की वजह से इसका अगला हिस्सा थोड़ा अलग दिखता है। मैकेनिकली तौर पर Sierra EV के Harrier EV जैसी ही होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें-Tata Curvv EV या Hyundai Creta Electric, जानें कौन सी ईवी है बेहतर?

Sierra EV का लुक TATA की बाकी पेट्रोल-डीदल से इलेक्ट्रिक में बदली गई गाड़ियों के जैसा ही है जहां इलेक्ट्रिक मॉडल में एक बंद ग्रिल और पेट्रोल-डीजल वर्जन से थोड़ा अलग चेहरा मिलता है। इसके साइड प्रोफाइल और पीछे के हिस्से में बहुत कम बदलाव किए गए हैं। Sierra की ब्लैक-आउट ग्रिल की जगह अब EV में बॉडी के रंग की क्लोज्ड ग्रिल दी गई है।

TATA ने अभी तक इसके इंटीरियर की जानकारी नहीं दी है लेकिन अनुमान है कि केबिन के अंदर भी समानताएं रहेंगी। इसका ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप जिसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन और 12.3 इंच की पैसेंजर स्क्रीन भी शामिल है जिसकी हाई ट्रिम्स में मिलने की संभावना है।

इसमें Harrier EV वाले 65kWh और 75kWh बैटरी विकल्प मिलने की संभावना है। TATA ने हाल ही में यह भी साफ किया है कि Sierra EV में ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प मिलेगा जो कि इसके सबसे महंगे वेरिएंट में हो सकता है। इसके निचले वेरिएंट्स में रियर-व्हील-ड्राइव कॉन्फिगरेशन होने की उम्मीद है। इसकी रेंज 627 किमी तक की हो सकती है।

Sierra EV की कीमत 18 लाख रुपए से 25 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के दायरे में ही होने की उम्मीद है। मार्केट में इसका मुकाबला Mahindra BE6, Creta Electric, MG Z EV और Maruti e Vitara जैसी गाड़ियों से होगा।

Tag: #nextindiatimes #TataSierraEV #automobile

RELATED ARTICLE