31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

75 वें गणतंत्र दिवस पर भारतीयों का जोश हाई, चारों तरफ लहरा रहा तिरंगा

Print Friendly, PDF & Email

नई दिल्ली। 26 जनवरी को पूरे जोश के साथ देशभर में 75वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाया जा रहा है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके बावजूद अपने देश के लिए लोगों का उत्साह जरा भी कम नहीं है।

यह भी पढ़ें-PM मोदी ने बुलंदशहर से फूंका चुनावी बिगुल, बोले-‘अब राष्ट्र प्रतिष्ठा का समय’

गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर देश की राजधानी में होने वाले Republic Day Parade को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ सुबह से ही उमड़ रही है। लोग सुबह 5 बजे या उससे पहले से ही लंबी कतारों में कर्तव्य पथ (Kartavya Path) या दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर देखे जा रहे हैं। गूगल (Google) ने भी गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर खुशी मनाते हुए डूडल बनाया है। जिसमें उसने कई स्क्रीन दिखाई हैं जिसमें एक कलर और एक ब्लैक एंड व्हाइट में परेड दिखाई है। गूगल (Google) ने पहले दो टीवी दिखाई हैं इसके बाद एक मोबाइल फोन दिखाया है। इस डूडल को वृंदा जावेरी ने बनाया है।

Happy Republic Day 2022: देशभक्ति के इन मैसेज से गणतंत्र दिवस को बनाएं खास,  दोस्तों और रिश्तेदारों को ऐसे करें विश - happy republic day 2022 wishes  images quotes photos messages ...

बता दें कि 1950 में इसी दिन, भारत ने संविधान (Republic Day) को अपनाया था और साथ ही खुद को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राज्य (republic state) घोषित किया था। भारत ने 1947 में ब्रिटिश साम्राज्य से अपनी स्वतंत्रता प्राप्त की थी और इसके तुरंत बाद अपने संविधान (constitution) का मसौदा तैयार करना शुरू कर दिया। भारत की संविधान सभा को शासकीय दस्तावेज पर चर्चा करने, संशोधित करने और अनुमोदन करने में दो साल लग गए और जब इसे अपनाया गया, तो भारत सबसे लंबे संविधान (constitution) वाला देश बन गया।

Tag: #nextindiatimes #RepublicDay #constitution

RELATED ARTICLE