नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट (Cabinet) में संभावित फेरबदल की चर्चाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यह पीएम मोदी की राष्ट्रपति से यह मुलाकात पद्म पुरस्कार समारोह के बाद राष्ट्रपति भवन में हुई है। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर मोदी कैबिनेट में बदलाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
यह भी पढ़ें-दूध बेचने से लेकर सीएम की कुर्सी तक, आंसू ला देगी ममता बनर्जी की कहानी
पीएम मोदी और राष्ट्रपति की इस बैठक के एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से मंत्रिपरिषद में किसी संभावित बदलाव या फेरबदल को लेकर भी कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिर भी, इस मुलाकात को संभावित केंद्रीय कैबिनेट विस्तार या फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है। जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल सभी की नजरें सरकार की ओर से आने वाले किसी आधिकारिक ऐलान पर टिकी हैं।

मंगलवार को केरल से भाजपा के वरिष्ठ नेता जॉर्ज कुरियन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया। उनका राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो चुका था और भाजपा ने उन्हें दोबारा राज्यसभा नहीं भेजने का फैसला किया। जॉर्ज कुरियन अल्पसंख्यक मामलों तथा मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें और तेज हो गई हैं।
इन मंत्रियों को लेकर चर्चा तेज:
रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा कार्यकाल भी 21 जून को समाप्त हो गया है। भाजपा ने उन्हें भी दोबारा उच्च सदन के लिए नामित नहीं किया है। बिट्टू खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में भी राज्य मंत्री हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है और कुछ विभागों में बदलाव संभव है।
हालांकि भाजपा नेतृत्व की ओर से अभी तक कैबिनेट फेरबदल को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात, कुछ मंत्रियों का इस्तीफा और संगठन में बदलाव जैसे घटनाक्रमों ने इस संभावना को मजबूत किया है कि आने वाले दिनों में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल या विस्तार देखने को मिल सकता है।
Tag: #nextindiatimes #Cabinet #pmmodi




