43.8 C
Lucknow
बुधवार, जून 24, 2026

कहीं आपके घरों में तो नहीं है शॉर्ट सर्किट का खतरा? इन चीजों से करें पहचान

डेस्क। लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हादसे में कई छात्र-छात्राओं की जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इस घटना ने एक बार फिर लोगों का ध्यान घरेलू बिजली सुरक्षा की ओर खींचा है।

यह भी पढ़ें-Lucknow Fire: किसी भी हादसे के बाद कैसे तय होता है मुआवजा? जानें नियम

दरअसल आज के समय में बिजली के बिना जिंदगी की कल्पना करना मुश्किल है। घरों में एसी, फ्रिज, टीवी, गीजर, वाशिंग मशीन, मोबाइल चार्ज और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हमारी रोजाना की जरूरत बन चुके हैं लेकिन इन सुविधाओं के साथ एक बड़ा खतरा भी जुड़ा होता है, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज करते हैं यह खतरा शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) का है। ऐसे में चलिए अब आपको को बताते हैं कि शॉर्ट सर्किट क्या होता है और कई आपके घर में भी तो इसका खतरा नहीं है।

-अगर आपके घर में बार-बार फ्यूज उड़ रहा है। एमसीबी लगातार ट्रिप हो रही है, तो इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। किसी विशेष डिवाइस को चालू करते ही बिजली कट जाना है, सुरक्षा स्विच का बार-बार बंद होना हो जाना, वायरिंग में खराबी, ओवरलोड या शार्ट सर्किट हो सकता है।

-अगर घर में किसी स्विच बोर्ड, सॉकेट या तार के पास से जलने जैसी गंध महसूस हो रही है, तो यह अंदरूनी शॉर्ट सर्किट का संकेत हो सकता है। कई बार लोग इस तरह की गंध को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह छोटी लापरवाही बड़े हादसे की वजह बन सकती है।

ऐसे करें बचाव:

घर की वायरिंग समय-समय पर जांच कराएं और जरूरत पड़ने पर पुराने तारे बदलवा लें। अच्छी क्वालिटी वाले तार और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करें। एक सॉकेट पर जरूरत से ज्यादा लोड न डालें और घरों से बाहर जाते समय एसी, गीजर, आयरन, वाशिंग मशीन और दूसरे डिवाइस के प्लग निकालना न भूलें। इसके अलावा एमसीबी और फ्यूज जैसी सुरक्षा व्यवस्था हमेशा सही स्थिति में होनी चाहिए क्योंकि यही सिस्टम शॉर्ट सर्किट के दौरान बड़े हादसे को रोकने में मदद करते हैं।

Tag: #nextindiatimes #ShortCircuit #Lucknow

RELATED ARTICLE