42.5 C
Lucknow
बुधवार, जून 24, 2026

boAt Airdopes ProClip लॉन्च, बेहद खास है इसकी सोनिक सील टेक्नोलॉजी

टेक्नोलॉजी डेस्क। boAt ने Airdopes ProClip लॉन्च किया है, जो भारतीय लिसनिंग कंडीशन्स के लिए डिजाइन किया गया एक ओपन-ईयर ईयरबड्स हैं। कंपनी का कहना है कि प्रीमियम प्राइसिंग और लोकल कंज्यूमर की जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट्स की कमी के कारण भारत में ओपन-ईयर ऑडियो का चलन सीमित है और उनके इस लेटेस्ट प्रोडक्ट का मकसद इस केटेगरी को ज्यादा अफोर्डेबल बनाना है।

यह भी पढ़ें-Realme P4R 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 8000mAh बैटरी

भारत में boAt Airdopes ProClip की कीमत 1,599 रुपये रखी गई है। ये व्हाइट, ग्रे और वाइन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध हैं और इन्हें boAt की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Amazon और Flipkart जैसे मेजर रिटेल प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकता है। ईयरबड्स में एक फेदर-लाइट ‘Cloud Fit’ डिजाइन और सिक्योर लूप स्ट्रक्चर दिया गया है जो शानदार ग्रिप देता है। ये वर्कआउट या भागदौड़ के दौरान भी दिनभर पहनने का कम्फर्ट देता है। ये इसे उन यूज़र्स के लिए परफेक्ट बनाता है जो वर्कआउट, ट्रैवलिंग और डेली एक्टिविटीज के बीच मूव करते हैं।

इसके अलावा ईयरबड्स ‘Sonic Seal’ टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं ताकि कम से कम ऑडियो लीक हो। साथ ही इसमें बेहतर सेफ्टी के लिए ‘Ambient Sound Awareness’ भी दी गई है, जो आस-पास की आवाजें सुनाने के साथ-साथ आपकी लिसनिंग प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखती है।

boAt Airdopes ProClip के क्विक स्पेक्स:

डिजाइन: मेटैलिक क्लिप-ऑन ओपन-ईयर (OWS) डिजाइन
ऑडियो टेक्नोलॉजी: एयर कंडक्शन टेक्नोलॉजी
वजन: 4.6g पर ईयरबड
ड्राइवर्स: 12mm डायनामिक ड्राइवर्स
बैटरी: टोटल 52 घंटे तक का प्लेबैक
ब्लूटूथ: ब्लूटूथ v6.0
कॉलिंग: AI-पावर्ड एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC)
प्राइवेसी: साउंड लीकेज कम करने के लिए प्राइवेट मोड
कनेक्टिविटी: मल्टी-पॉइंट कनेक्टिविटी
एप सपोर्ट: boAt Hearables एप

Tag: #nextindiatimes #boAtAirdopesProClip #boAt

RELATED ARTICLE