डेस्क। दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। टाटा समूह (Tata Group) ने इसकी जानकारी दी है। टाटा समूह (Tata Group) ने कहा कि अपार दुख के साथ हम अपने प्रिय रतन के शांतिपूर्ण निधन की घोषणा करते हैं। हम, उनके भाई, बहन और स्वजन, उनकी प्रशंसा करने वाले सभी लोगों के प्रेम और सम्मान से सांत्वना महसूस करते हैं।
यह भी पढ़ें-अनंत अंबानी की शादी में बम की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन पर टाटा समूह (Tata Group) के अध्यक्ष एन चन्द्रशेखरन ने कहा कि अत्यंत दुख के साथ हम रतन नवल टाटा को विदाई दे रहे हैं। वह वास्तव में एक असाधारण नेतृत्वकर्ता थे, जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह को बल्कि राष्ट्र को भी आकार दिया है। रतन टाटा (Ratan Tata) को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी। वहीं मुंबई में 10 बजे से लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।
मुंबई पुलिस के दक्षिण क्षेत्र के अतिरिक्त आयुक्त अभिनव देशमुख ने कहा कि सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक उनका (Ratan Tata) पार्थिव शरीर दर्शन के लिए NCPA में रखा जाएगा। जो भी लोग दर्शन के लिए आएंगे उनसे अपील है कि वहां पार्किंग की सुविधा नहीं है तो उन्हें पुलिस के निर्देशों (instructions) का पालन करना होगा और अपनी पार्किंग की व्यवस्था देख कर आएं… पुलिस पूरी तरह से तैनात रहेगी।

महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि उद्योगपति रतन टाटा के निधन के कारण मुंबई में राज्य सरकार के सभी कार्यक्रम कैंसल कर दिए गए हैं। झारखंड सरकार (state government) ने एक दिवसीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर अपने शोक संदेश में लिखा है कि झारखंड जैसे देश के पिछड़े राज्य को विश्व में पहचान दिलाने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन एवं पद्यविभूषण रतन टाटा जी (Ratan Tata) के देहावसान पर एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की जाती है।
Tag: #nextindiatimes #RatanTata #TataGroup