स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा विश्व कप 2026 (FIFA World Cup) के ग्रुप राउंड के मुकाबले खत्म हो गए हैं। 48 टीमों के इस टूर्नामेंट में 16 का सफर समाप्त हो गया है। वहीं बाकी बची हुई 32 टीमें राउंड ऑफ 32 में पहुंच गए हैं। यहां से अब नॉकआउट मुकाबले होंगे। हारने वाली टीमों का सफर समाप्त होता जाएगा। राउंड ऑफ 32 के बाद राउंड ऑफ 16, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल होंगे। चैंपियन बनने वाली टीम को अब लगातार 5 जीत हासिल करनी होगी।
यह भी पढ़ें-FIFA वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार 3 देश मेजबान, जानें 4 बड़ी बातें
फीफा विश्व कप 2026 में राउंड ऑफ 32 का पहला मुकाबला कनाडा और साउथ अफ्रीका के बीच होगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार 29 जून को रात साढ़े 12 बजे से होगा। साउथ अफ्रीका ग्रुप ए में दूसरे जबकि कनाडा की टीम ग्रुप बी में दूसरे नंबर पर रही। 4 जुलाई तक इस राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे। कोलंबिया और घाणा के बीच आखिरी मुकाबला होगा। ये भारतीय समय अनुसार सुबह 7 बजे से शुरू होगा।

राउंड ऑफ 32 में पहुंचीं ये टीमें:
ग्रुप ए: मेक्सिको, साउथ अफ्रीका
ग्रुप बी: स्विट्जरलैंड, कनाडा, बोस्निया और हर्जेगोविना
ग्रुप सी: ब्राजील, मोरक्को
ग्रुप डी: अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पैराग्वे
ग्रुप ई: जर्मनी, आइवरी कोस्ट, इक्वाडोर
ग्रुप एफ: नीदरलैंड्स, जापान, स्वीडन
ग्रुप दी: बेल्जियम, मिस्र
ग्रुप एच: स्पेन, केप वर्डे
ग्रुप आई: फ्रांस, नॉर्वे, सेनेगल
ग्रुप जे: अर्जेंटीना, ऑस्ट्रिया, अल्जीरिया
ग्रुप के: कोलंबिया, पुर्तगाल, डीआर कांगो
ग्रुप एल: इंग्लैंड, घाना, क्रोएशिया
राउंड ऑफ 32 में कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहने वाले हैं। ब्राजील का सामना एशियाई चैंपियन जापान से होगा, जबकि यूरोपीय दिग्गज नीदरलैंड के सामने मजबूत मोरक्को की चुनौती होगी। सबसे चर्चित मुकाबलों में पुर्तगाल और क्रोएशिया की टक्कर शामिल है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम को लुका मोड्रिच की अनुभवी क्रोएशियाई टीम से भिड़ना होगा। वहीं ग्रुप विजेता कोलंबिया का सामना घाना से होगा, जबकि इंग्लैंड की भिड़ंत पहली बार नॉकआउट में पहुंची डीआर कांगो से होगी। अर्जेंटीना के सामने केप वर्डे की चुनौती होगी। हालांकि, कागजों पर अर्जेंटीना मजबूत दिखती है, लेकिन केप वर्डे ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया है।
Tag: #nextindiatimes #FIFAWorldCup2026 #




