टेक्नोलॉजी डेस्क। ओप्पो ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन OPPO K14 Lite लॉन्च कर दिया है। यह फोन लंबी बैटरी लाइफ, स्मूथ डिस्प्ले और मजबूत परफॉर्मेंस की तलाश करने वाले यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर आया है।
यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी
OPPO K14 Lite: कीमत और बैंक ऑफर्स:
कंपनी ने इस स्मार्टफोन को एक ही स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है।
- कीमत: 4GB RAM + 64GB स्टोरेज – ₹16,999
- प्रभावी कीमत (ऑफर के साथ): ₹15,999
- उपलब्धता: 16 सितंबर दोपहर 12 बजे से Flipkart और OPPO e-store पर बिक्री शुरू।
- कलर ऑप्शंस: Stone Brown और Feather Purple।
- बैंक ऑफर्स: चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹1,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट उपलब्ध है। साथ ही, ग्राहक इसे 3 महीने की No-Cost EMI पर भी खरीद सकते हैं।
डिस्प्ले और टच टेक्नोलॉजी
फोन में शानदार विजुअल एक्सपीरियंस के लिए 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
- रिफ्रेश रेट: 120Hz, जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग को बेहद स्मूथ बनाता है।
- ब्राइटनेस: 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस आउटडोर इस्तेमाल को आसान बनाती है।
- स्मार्ट टच फीचर्स: इसमें Splash Touch, Oily-Hand Touch और Glove Touch का सपोर्ट है। इसकी मदद से गीले हाथ, ऑयली हाथ या दस्ताने पहने होने पर भी स्क्रीन आसानी से काम करती है।

परफॉर्मेंस और कूलिंग सिस्टम
- प्रोसेसर: Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (अधिकतम क्लॉक स्पीड 1.8GHz)।
- मेमोरी: 4GB LPDDR4X RAM + 4GB वर्चुअल RAM (कुल 8GB RAM तक)।
- स्टोरेज: 64GB UFS 2.2 स्टोरेज।
- गेमिंग और कूलिंग: हीटिंग की समस्या से निपटने के लिए 13,700mm² का थर्मल ग्रेफाइट कूलिंग एरिया दिया गया है। यह फोन ‘Mobile Legends: Bang Bang’ जैसे गेम में Smooth Graphics और 60FPS मोड को सपोर्ट करता है।
कैमरा और AI फीचर्स
- रियर कैमरा: 13MP Ultra-Clear प्राइमरी ऑटोफोकस कैमरा।
- सेल्फी कैमरा: 5MP फ्रंट कैमरा।
- कैमरा मोड: Portrait, Night, और Time-Lapse।
- AI फीचर्स: फोटो एडिटिंग को बेहतर बनाने के लिए AI Eraser, AI Clear Face और AI Smart Image Matting 2.0 का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, फोन में Google Lens और Google Gemini का इन-बिल्ट इंटीग्रेशन मिलता है।
दामदार 7000mAh बैटरी और चार्जिंग
यह स्मार्टफोन अपनी विशाल बैटरी लाइफ के लिए जाना जाएगा:
- बैटरी क्षमता: 7000mAh की पावरफुल बैटरी।
- ड्यूरेबिलिटी: 1,800 चार्जिंग साइकिल के बाद भी बैटरी 80% से अधिक क्षमता बनाए रखती है (कंपनी का दावा: 6 साल की बैटरी ड्यूरेबिलिटी)।
- चार्जिंग: 15W चार्जिंग सपोर्ट (30 मिनट में 21% चार्ज, फुल चार्ज में लगभग 2 घंटे 52 मिनट)।
- रिवर्स चार्जिंग: इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का फीचर भी शामिल है, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।
Tag: #nextindiatimes #OPPO #OPPOK14Lite




