इन iPhone मॉडल्स के लिए iOS 27 अपडेट हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

टेक्नोलॉजी डेस्क। एप्पल ने अपना नया और बहुप्रतीक्षित iOS 27 अपडेट भारत समेत दुनिया भर के यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया है। लंबे समय से चल रही बीटा टेस्टिंग के बाद अब इसका स्टेबल वर्जन सभी एलिजिबल आईफोन के लिए उपलब्ध है। यदि आपके पास आईफोन 16 प्रो है, तो आपको लगभग 13.66GB साइज का यह अपडेट देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें-सस्ते में मिल रहे iPhone 17 समेत Apple प्रोडक्ट्स, यहां मिल रहा तगड़ा ऑफर

कंपनी ने इसे इस साल आयोजित WWDC इवेंट में पहली बार पेश किया था। इसके बाद कई डेवलपर और पब्लिक बीटा वर्जन जारी किए गए थे। अब इसे सभी योग्य आईफोन मॉडल्स के लिए जारी कर दिया गया है।

आईफोन में iOS 27 अपडेट कैसे डाउनलोड करें?

अपने डिवाइस में नया सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले अपने आईफोन की Settings में जाएं।
  2. इसके बाद General ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. अब Software Update पर टैप करें।
  4. फोन कुछ ही सेकंड में नए सॉफ्टवेयर को चेक कर लेगा।
  5. जैसे ही आपको screen पर iOS 27 दिखे, Download and Install पर क्लिक करें।
  6. स्क्रीन पर आ रहे निर्देशों को फॉलो करें और इंस्टॉलेशन पूरा होने दें।
  7. पूरी प्रक्रिया के बाद आपका आईफोन अपने आप रीस्टार्ट हो जाएगा।

किन आईफोन मॉडल्स को मिलेगा iOS 27?

एप्पल ने इस बार iPhone 11 सीरीज और उसके बाद के सभी नए मॉडल्स को iOS 27 का सपोर्ट दिया है। नीचे दिए गए सभी डिवाइस में यह अपडेट इंस्टॉल किया जा सकता है:

  • iPhone 18 Series (iPhone 18 Pro, Pro Max और iPhone Duo में यह अपडेट पहले से इंस्टॉल मिलेगा)
  • iPhone 17 Series
  • iPhone 16 Series
  • iPhone 15 Series
  • iPhone 14 Series
  • iPhone 13 Series
  • iPhone 12 Series
  • iPhone 11 Series
  • iPhone SE (2nd और 3rd जनरेशन)

यदि आपका आईफोन इस लिस्ट में शामिल है, तो फोन को वाई-फाई से कनेक्ट करके तुरंत नया अपडेट इंस्टॉल कर सकते हैं।

Tag: #nextindiatimes #iOS 27 #Apple

RELATED ARTICLE