31 C
Lucknow
Friday, May 1, 2026

कभी डायरेक्टर ने कहा था ‘बदसूरत’, आज है सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस; ट्रंप के घमंड को भी तोड़ा

एंटरटेनमेंट डेस्क। आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसे कभी बदसूरत कहकर रिजेक्ट कर दिया गया था, आज उनके नाम पर ऑस्कर के सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस पाने वाली एक्ट्रेस का रिकॉर्ड दर्ज है। हम जिस एक्ट्रेस का जिक्र हम कर रहे हैं वो हॉलीवुड की दिग्गज मेरिल स्ट्रीप (Meryl Streep) हैं।

यह भी पढ़ें-766 गानों का सौदा कर गायब हो गई थी ये पॉप स्टार! पार की थी पागलपन की हदें

ये वही मेरिल स्ट्रीप हैं, जिनकी खूबसूरती के दीवानों की लिस्ट थोड़ी नहीं बहुत ज्यादा लंबी है। न्यू जर्सी की एक साधारण लड़की से दुनिया की सबसे ‘खूबसूरत और पावरफुल’ एक्ट्रेस बनने तक का मेरिल स्ट्रीप का सफर कभी आसान नहीं था। साल 1976 में रिलीज हुई डिनो डी लॉरेंटिस की किंग कॉन्ग के रीमेक के लिए मेरिल स्ट्रीप ने ऑडिशन दिया।अफसोस की बात यह रही कि इस ऑडिशन में मेरिल पास नहीं हो सकीं।

डी लॉरेंटिस ने मेरिल से इटैलियन भाषा में कहा कि, “यह लड़की कितनी बदसूरत है, इसे यहां क्यों लाए? लॉरेंटिस को यह पता नहीं था कि मेरिल को यह भाषा आती थी। मेरिल ने उसी पल जवाब दिया कि, “मुझे बहुत अफसोस है कि मैं उतनी खूबसूरत नहीं हूं जितना मुझे होना चाहिए, लेकिन यही आपको मिलेगा और जो मैं हूं वह यही हूं।” इसके बाद मेरिल ने खुद को संभाला और फिर करियर में आगे बढ़ गईं।

मेरिल ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड लेते समय एक ऐसी स्पीच दी, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हुई। लगभग 6 मिनट की स्पीच में उन्होंने उस वक्त अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप पर शब्दों से तीखा वार किया था। उन्होंने एक दिव्यांग पत्रकार का मजाक उड़ाने के लिए ट्रंप की आलोचना की थी। मेरिल डेविल वियर्स प्राडा 2 (The Devil Wears Prada 2) में दिखने वाली हैं।

Tag: #nextindiatimes #MerylStreep #Hollywood

RELATED ARTICLE