31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

तेजस्वी यादव पर बुरी तरह भड़के नीतीश कुमार, बोले-‘आप तो बच्चे थे न…’

Print Friendly, PDF & Email

बिहार। बिहार में सियासी उलटफेर के बाद अब जुबानी जंग जारी है। अभी तक लोग नितीश कुमार (Nitish Kumar) को तरह तरह की बातों से सम्बोधित कर रहे थे और अब मुख्यमंत्री बनने के बाद जैसे ही उन्होंने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का नाम सुना वो बुरी तरह भड़क गए और उन्हें बच्चा तक बता दिया।

यह भी पढ़ें-बिहार के बाद झारखंड में कुछ बड़ा होने के संकेत, सियासी हलचल तेज

बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने विपक्षी दल राजद पर हमला बोला है। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान उनसे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के बयान को लेकर सवाल किया गया। सवाल था कि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) कह रहे हैं कि उनके 17 साल पर हमारे 17 महीने भारी हैं। 17 महीने में हमने बहुत रोजगार (employment) दिया है।

इसके जवाब में सीएम (Nitish Kumar) ने कहा कि ऐसे फालतू बात बोलता है। कितने लोगों को रोजगार मिला है। नीतीश ने कहा कि ऐसा फालतू बात है। उन्होंने सवाल किया कि कितने लोगों को रोजगार (employment) मिलता है? मुख्यमंत्री ने लालू यादव (Lalu Yadav) के शासन की याद दिलाते हुए कहा कि आप भूल गए 2005 से पहले का। पढ़ाई कैसी होती है, सबको पता है। इन लोगों का राज जब था तो क्या होता था?

Tejashwi Yadav: आज बहुत से लोग फर्जी डिग्री लेकर घूम रहे, चाहता तो मैं भी... तेजस्वी यादव ने युवाओं को दी नसीहत - Tejashwi Yadav Says Today many people are roaming around

शाम के बाद कोई बाहर निकलता था? आप तो बच्चा थे, आपको नहीं मालूम है तो पूछिए। कोई जाता था, यहां से आगे? क्या स्थिति थी? ये बड़ी-बड़ी जो बिल्डिंग बनीं हैं, ये कुछ था क्या? ये तो जब हम आए हैं 2005 से तभी शुरू किए हैं। जो बच्चा है, जो बाद में आया है, उसको क्या पता है? सारा काम जो हम लोगों ने किया है 2005 से जब आए।

Tag: #nextindiatimes #NitishKumar #TejashwiYadav

RELATED ARTICLE