ऑटो डेस्क। Nissan की ओर से भारत में आज नई बजट एमपीवी के तौर पर निसान ग्रेवाइट सीएनजी को लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एमपीवी को कुछ समय पहले ही भारत में ऑफर किया गया है। जिसके बाद अब इसका सीएनजी वेरिएंट भी लॉन्च कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें-Hyundai Venue N Line की नई जनरेशन होगी लांच, सामने आए फीचर्स
निर्माता की ओर से इस एमपीवी को डीलरशिप के जरिए सीएनजी के साथ ऑफर किया गया है। जिसमें ट्विन सिलेंडर तकनीक को दिया गया है। इसके कारण गाड़ी में सामान रखने की जगह भी मिल जाती है। ट्विन सिलेंडर तकनीक में 25 लीटर पानी की क्षमता के बराबर क्षमता वाले दो सिलेंडर दिए गए हैं। इसमें पेट्रोल और सीएनजी के बीच स्विच करना बेहद आसान है।
निर्माता की ओर से इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी लाइट्स, बॉडी क्लैडिंग, क्रूज कंट्रोल, छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, टीपीएमएस, ईएससी, ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। एमपीवी पर तीन साल या एक लाख किलोमीटर की वारंटी को भी दिया जा रहा है। जिसे 10 साल या दो लाख किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है।

निसान की ओर से ग्रेवाइट एमपीवी में एक लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया गया है। इससे एमपीवी को 72 पीएस की पावर और 96 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प को भी दिया गया है। निर्माता की ओर से एमपीवी के सीएनजी वेरिएंट को 83 हजार रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। जिसे एमपीवी के अन्य वेरिएंट्स के साथ अतिरिक्त कीमत देकर लगवाया जा सकता है। निर्माता की ओर से इस एमपीवी के पेट्रोल वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये रखी गई है।
Tag: #nextindiatimes #Nissan #NissanGravite #Automobile




