ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में निसान की ओर से एमपीवी और एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली एमपीवी Nissan Gravite को महंगा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक इस एमपीवी की कीमत में 18400 रुपये तक की बढ़ोतरी को किया गया है। यह बढ़ोतरी इसकी इंट्रोडक्ट्री कीमत को खत्म करने के बाद की गई है।
यह भी पढ़ें-Hyundai Exter Pro Pack वेरिएंट लॉन्च, मिल रहे शानदार फीचर्स
निर्माता की ओर से इस एमपीवी के एन कनेक्टा पेट्रोल मैनुअल और एन कनेक्टा एएमटी पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। अब इन वेरिएंट्स को खरीदने के लिए 18400 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
एमपीवी के टेक्ना सीएनजी मैनुअल, टेक्ना एलई सीएनजी मैनुअल, टेक्ना पेट्रोल मैनुुुअल और टेक्ना एलई पेट्रोल मैनुअल की कीमत में भी 17 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

एन कनेक्टा पेट्रोल एएमटी, टेक्ना पेट्रोल एएमटी और टेक्ना एलई एएमटी की कीमत को 15 हजार रुपये तक बढ़ा दिया गया है। इसके एसेन्टा मैनुअल और सीएनजी की कीमत में 9400 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
निसान की ओर से ग्रेवाइट के विसिया मैनुअल और सीएनजी मैनुअल वेरिएंट्स की कीमत में सबसे कम बढ़ोतरी की गई है। इन वेरिएंट्स की कीमत में 8400 रुपये तक बढ़ाए गए हैं। कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब इस एमपीवी की एक्स शोरूम कीमत 5.73 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.52 लाख रुपये है।
Tag: #nextindiatimes #NissanGravite #Automobile




