ऑटो डेस्क। भारत सहित दुनिया के कई देशों में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। जिसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से इस सेगमेंट में कई विकल्प ऑफर किए जाते हैं। हाल में ही Mitsubishi Pajero की नई जेनरेशन को ग्लोबल स्तर पर पेश किया गया है।
यह भी पढ़ें-मॉडल नया, फीचर्स वही; Kawasaki NInja 500 हुई लॉन्च
मित्सुबिशी की ओर से ग्लोबल स्तर पर नई जेनरेशन पजेरो एसयूवी को पेश कर दिया गया है। इस एसयूवी को दमदार इंजन और बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया गया है। निर्माता की ओर से नई पजेरो को 2.4 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन दिया गया है। जिससे इसे 480 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ आठ स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया गया है। साथ ही इस एसयूवी में 4व्हील ड्राइव तकनीक को भी ऑफर किया गया है।

मित्सुबिशी की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट, ट्रैक्शन कंट्रोल, एबीएस, तीन पंक्तियों में सात सीटों का विकल्प, ड्यूल टोन इंटीरियर, 14.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 14.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आठ एयरबैग, ADAS, क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, ऑटोमैटिक एसी, वायरलैस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, 12 स्पीकर यामाहा ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
निर्माता की ओर से इस एसयूवी को अभी ग्लोबल स्तर पर पेश किया गया है। भारत में इसके लॉन्च को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। निर्माता भारत में कई साल पहले ही अपना संचालन भी बंद कर चुकी है। ऐसे में अभी यह तय नहीं है कि भारत में मित्सुबिशी की वापसी होगी या नहीं।
Tag: #nextindiatimes #MitsubishiPajero #automobile




