मॉडल नया, फीचर्स वही; Kawasaki NInja 500 हुई लॉन्च

ऑटो डेस्क। 2027 Kawasaki Ninja 500 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपए है। नई Ninja 500 में एक नया पेंट स्कीम मिलता है और इसकी खास बात है क्योंकि डिजाइन, फीचर्स और तकनीकी मामलों में यह मोटरसाइकिल पूरी तरह पहले जैसी ही है।

यह भी पढ़ें-Honda City का जबरदस्त मॉडल लांच, स्पोर्ट लुक के साथ ये हैं कमाल के फीचर्स

2027 Kawasaki Ninja 500 में 451cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 44.77hp की अधिकतम पावर और 42.6nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीज गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और मोटरसाइकिल में स्लिपर और असिस्ट क्लच भी मिलता है। यह मोटरसाइकिल 0 से 100 की स्पीड पकड़ने में सिर्फ 5.4 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी दावा की गई टॉप-स्पीड 190kmph है।

2027 Kawasaki Ninja 500 को खास तौर से केवल लाइम ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। यह बाइक ब्रांड के आइकॉनिक ग्रीन कलर में आती है जिसके साथ इसके लुक को बेहतर बनाने के लिए नीले और सफेद रंग के ग्राफिक्स दिए गए हैं। बता दें कि, Ninja 500 का अंतर्राष्ट्रीय मॉडल दो कलर विकल्पों के साथ आता है।

इसके बाकी पार्ट्स भी पुराने वाले ही हैं, जिसमें हल्का ट्रेलिस फ्रेम, फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क, रियर में लिंक्ड मोनोशॉक, 17-इंच के व्हील्स और दोनों पहियों पर स्टैंडर्ड डुअल-चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक शामिल हैं। मीटर कंसोल के रूप में हाई-कॉन्ट्रास्ट LCD स्क्रीन मिलती है, जबकि स्मार्टफोन कनेक्टिविटी सिर्फ इसके महंगे वेरिएंट में ही दी जाती है। कावासाकी अब भी टर्न इंडिकेटर्स के लिए हैलोजन बल्ब का इस्तेमाल करती है, जबकि इस कीमत में आने वाली बाकी विरोधी कंपनियां इससे आगे बढ़ चुकी हैं। इसका कुल वजन (कर्ब वेट) 171 किग्रा है और इसकी टॉप स्पीड 190 किमी प्रति घंटा बताई गई है।

Tag: #nextindiatimes #automobile #2027KawasakiNinja500

RELATED ARTICLE