44.5 C
Lucknow
बुधवार, जून 10, 2026

मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, जेल में आया था हार्ट अटैक

बांदा। उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात मौत हो गई। जेल की बैरक में मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले आया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी।

यह भी पढ़ें-जमानत के बावजूद जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे अब्बास अंसारी, ये है वजह

मुख्तार अंसारी की मौत से जुड़ी खबर आने के बाद मऊ और गाज़ीपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा सीएम योगी भी हायलेवल मीटिंग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मुख्तार रोजा रखता था और आज रोजा रखने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। मुख्तार शुगर का भी मरीज था और दो दिन पहले ही मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी थी और उसे तब भी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। बता दें कि इससे पहले मुख्तार के भाई अफज़ाल अंसारी ने आरोप लगाया था कि जेल प्रशासन उनके भाई को धीमा ज़हर दे रहा है और इसी वजह से उनकी तबीयत खराब हुई है। 

मुख्तार की मौत को लेकर अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन में कहा गया, “आज शाम लगभग 8.25 बजे बंदी मुख्तार अंसारी पुत्र सुभानल्लाह उम्र लगभग 63 वर्ष को जेल कर्मियों द्वारा रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा के आकस्मिक विभाग में उल्टी की शिकायत एवं बेहोशी की हालत में लाया गया। मरीज को 9 डॉक्टर्स की टीम के द्वारा तत्काल चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई गई। लेकिन भरसक प्रयासों के बावजूद कार्डियेक अरेस्ट के कारण मरीज की मृत्यु हो गई।  

RELATED ARTICLE