ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में इस समय SUV सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गाड़ी है। हर कोई SUV खरीदना चाहते हैं लेकिन कम बजट होना लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती है। इस चुनौती को देखते हुए Maruti Suzuki एक नया मॉडल तैयार कर रही है। यह गाड़ी कम कीमत में आएगी और इसका लुक SUV जैसा होगा।
यह भी पढ़ें-Maruti Suzuki जल्द लॉन्च कर सकती है दो नई एसयूवी, मिलेंगे कमाल के फीचर्स
Maruti Suzuki जिस गाड़ी पर काम कर रही है वह कंपनी की सबसे सस्ती SUV हो सकती है। इस कार के बारे में पहले भी कुछ जानकारियां सामने आ चुकी हैं। बाजार में इसका सीधा मुकाबले TATA Punch और Hyundai Exter जैसी कारों से होगा। कंपनी के पोर्टफोलियो में इस कार के लिए जगह बन गई है। संभावना है कि Maruti Suzuki इसे Ignis की जगह पर लॉन्च करे। कंपनी ने इसकी आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी है।

इस कार को खास तौर पर भारत के लिए ही डिजाइन किया जाएगा। बाजार में इसका सीधा मुकाबला TATA Punch से देखने को मिलेगा। इस नई कार में ग्राहकों को कई विकल्प मिल सकते हैं। यह कार पेट्रोल, हाइब्रिड, CNG और फ्लेक्स फ्यूल मॉडल में आ सकती है। कंपनी इस कार को SUV लुक और डिजाइन में पेश करेगी क्योंकि भारत में आजकल इस तरह की गाड़ियों को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
इस कार का डिजाइन बॉक्सी होगा जैसा अक्सर SUV में देखा जाता है। इसे Maruti के HEARTECT प्लैटफॉर्म पर बनाया जाएगा। इसी प्लैटफॉर्म पर Swift, Fronx, Boleno और Dzire जैसी कारें भी बनी हैं। इस कार में 1.2 लीटर वाला 3 सिलिंडर इंजन मिल सकता है जो माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ आ सकता है। यही इंजन Swift में भी है और इसका माइलेज अच्छा होगा।
Tag: #nextindiatimes #MarutiSuzuki #SUV




