लखनऊ। लखनऊ (Lucknow) के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा गांव में अपनी मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि संबंधित थाना, तहसील सरोजनी नगर, नगर निगम और लखनऊ विकास प्राधिकरण समेत विभिन्न विभागों के सक्षम अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं का समय से निस्तारण नहीं किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें-जून में घूमने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 जगहें, पार्टनर के साथ जरूर जाएं यहां
कार्यकर्ताओं का कहना है कि कई बार शिकायत और अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इसी को लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने साफ ऐलान किया है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक वे धरना स्थल से नहीं हटेंगे।

कार्यकर्ताओं के अनुसार अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाने और शिकायती पत्र सौंपने के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्रदर्शनकारियों ने हुंकार भरते हुए साफ ऐलान किया है कि यह कोई सांकेतिक विरोध नहीं है। जब तक संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्याओं के त्वरित निस्तारण की लिखित या ठोस समय सीमा तय नहीं करते, तब तक वे धरना स्थल से पीछे नहीं हटेंगे।
(रिपोर्ट- राजेश कुमार सिंह, लखनऊ)
Tag: #nextindiatimes #Lucknow #BJP




