मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को अब प्रति माह ₹1500 की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते (DBT) में दी जा रही है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
यह भी पढ़ें-यूपी राशन कार्ड 2026: नई लिस्ट में कट गया नाम, जोड़ने का आखिरी मौका
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अप्रैल 2026 तक योजना की 35वीं किस्त जारी की जा चुकी है और सरकार इसे 2028 तक चरणबद्ध तरीके से ₹3000 प्रति माह तक बढ़ाने की योजना बना रही है। 2027 में होने वाले निकाय चुनावों से पहले लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) का पैसा बढ़ाया जा सकता है। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी कह चुके हैं कि चरणबद्ध तरीके से धीरे-धीरे पैसा बढ़ाया जाएगा।
2027 के निकाय चुनावों से पहले सौगात मिल सकती है और 2028 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले इसे बढ़ाकर 3000 रुपये किया जा सकता है।

लाडली बहना योजना का उद्देश्य:
इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण और जीवन स्तर में सुधार है।
पात्रता:
-केवल मध्य प्रदेश की मूल निवासी, विवाहित/विधवा/तलाकशुदा महिलाएँ जिनकी आयु 21-60 वर्ष के बीच हो।
-हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच खाते में पैसे आते हैं।
कब शुरू हुई थी योजना?
बता दें कि मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 से की गई थी। योजना के अंतर्गत माह नवंबर 2025 से राशि में 250 रुपये की वृद्धि की गई है। राज्य लाडली बहना योजना के तहत राज्य सरकार लगभग 12.5 मिलियन महिला लाभार्थियों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए प्रति माह ₹1,210 करोड़ खर्च कर रहा है।
आवेदन प्रक्रिया:
-ऑनलाइन Official Website: cmladlibahna.mp.gov.in या ग्राम पंचायत/वार्ड कार्यालयों के माध्यम से।
-समग्र ई-केवाईसी (e-KYC) और आधार लिंक बैंक खाता होना आवश्यक है।
स्टेटस चेक करने का तरीका :
-आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
-होमपेज पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करें।
-अपना आवेदन नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।
-ओटीपी (OTP) के माध्यम से जानकारी सत्यापित करें।
-आपकी 35वीं या नवीनतम किस्त का स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।
Tag: #nextindiatimes #LadliBehnaYojana #MadhyaPradesh




