नई दिल्ली। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में भारत की शानदार जीत के बाद 23 अगस्त से कोलंबो में होने वाले सीरीज के दूसरे और आखिरी मुकाबले में बड़े बदलाव की संभावना है। खबर है कि 33 साल के ऑफ स्पिनर सारांश जैन भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं। मध्य प्रदेश के इस ऑलराउंडर को कुलदीप यादव की जगह टीम में मौका दिए जाने की पूरी संभावना है।
यह भी पढ़ें-कौन हैं कुलदीप यादव की हमसफर वंशिका चड्ढा? कमाती हैं IAS से ज्यादा पैसा
एक रिपोर्ट के मुताबिक़ 33 साल के सारांश जैन (Saransh Jain) कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेल सकते हैं। उन्हें कुलदीप यादव की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है, जो गॉल की टर्निंग पिच पर भी सिर्फ एक विकेट ले पाए थे। कुलदीप ने दोनों पारियों में कुल 25 ओवर गेंदबाजी की, 103 रन दिए और सिर्फ एक विकेट लिया।
कौन हैं सारांश जैन?
मध्य प्रदेश के इंदौर में 31 मार्च 1993 को पैदा हुए जैन घरेलू क्रिकेट का लंबा अनुभव रखते हैं। 2014-15 सीजन में उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था। पिता सुबोध जैन भी MP के लिए रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं। सुबोध जैन पहले अपने बड़े बेटे को तैयार करना चाहते थे लेकिन जब उन्हें समझ आया कि सारांश में ज्यादा टैलेंट है तो सुबोध उन्हें इंदौर के विजय क्लब में ट्रेनिंग करवाने लगे, जहां रजत पाटीदार भी खेलते थे। पाटीदार ने बाद में भारत का प्रतिनिधित्व किया और मध्य प्रदेश के साथ-साथ आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी भी की।

लगातार अच्छे प्रदर्शन की वजह से उन्हें 2024 में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ सीरीज के लिए ‘इंडिया ए’ टीम में चुना गया, जहां उन्होंने दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए। जैन ने 2025 दिलीप ट्रॉफी में अपनी दावेदारी और मजबूत की। सेंट्रल जोन की ओर से खेलते हुए कुलदीप ने दो मैचों में 16 विकेट लिए और सेमीफाइनल-फाइनल दोनों में अर्धशतक जड़े और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता। इन प्रदर्शनों की वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि सारांश जैन कोलंबो में भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं।
Tag: #nextindiatimes #SaranshJain #KuldeepYadav




