27 C
Lucknow
Wednesday, March 12, 2025

‘कुछ काम नाएं तोपे!’ अभिनव अरोड़ा ने ये क्या कर दिया; जो भड़क गए बृजवासी

एटा। मथुरा (Mathura) के बरसाना (Barsana) में लट्ठमार होली (Lathmar Holi) खेलने पहुंचे खुद को बाल संत बताने वाले कंटेंट क्रिएटर अभिनव अरोड़ा (Abhinav Arora) को कथित तौर पर स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। सामने आए एक वीडियो में कुछ लोग अभिनव को तुम्हें और कोई काम नहीं है?…चल अंदर कहते सुनाई दिए जबकि अभिनव हाथ जोड़कर बचते नजर आए।

यह भी पढ़ें-इस गाने की शूटिंग के लिए 10 दिन तक होली खेलते रहे कलाकार, फिल्म भी थी शानदार

दरअसल बाल संत के नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा (Abhinav Arora) बरसाना में लठमार होली खेलने के लिए पहुंचे थे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान अभिनव अरोड़ा हाथ जोड़कर भीड़ से बचते नजर आए। बरसाना में अभिनव अरोड़ा (Abhinav Arora) के विरोध का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया इस पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स अभिनव अरोड़ा के साथ बरसाना में हुए व्यवहार का विरोध कर रहे हैं तो कुछ इसे सही मान रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने अभिनव आरोड़ा (Abhinav Arora) का विरोध करते हुए कहा, “अंदर चल.. चल अंदर, तैनै यार पूरे वृंदावन की ऐसी तैसी कर दई तैनै और कुछ काम नाएं तोपे! यहाँ होरी को स्वरूप धारण कर लियौ न।” इस वीडियो में लोगों को अभिनव अरोड़ा के प्रति अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए देखा जा सकता है। जिसमें लोग उन पर वृंदावन की होली को खराब करने का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान अभिनव पीछे हाथ जोड़कर खड़े हैं।

इस वीडियो में अभिनव (Abhinav Arora) अपने संगी-साथियों के साथ होली को उत्साहपूर्वक मनाते नजर आ रहे हैं। वह अपने साथियों के साथ उछल- उछल कर मग्न हैं। अभिनव इस क्लिप में मथुरा निवासियों से मिल रहे प्यार की बात करते सुने जा सकते है। वह इस समय वृंदावन में है और उनकी होली खेलने की वीडियो जमकर वायरल हो रही है। अभिनव को इस क्लिप में भी बोलते हुए होली खेलते देखा जा सकता है। वह जैसे ही अपनी वीडियो बनवाते हुए कुछ बोल रहे होते हैं, उसी दौरान एक पंडित जी उन पर रंग वाला पानी डालकर चले जाते हैं।

Tag: #nextindiatimes #AbhinavArora #Barsana

RELATED ARTICLE

close button