बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) कांग्रेस आलाकमान से समय मिलने के बाद दिल्ली जाएंगे। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उनकी तरफ से कोई देरी नहीं हो रही है। शिवकुमार ने कहा कि विधानसभा का सत्र बुलाना उनकी प्राथमिकता है और पार्टी नेतृत्व से तारीख मिलने के बाद वह राष्ट्रीय राजधानी का दौरा करेंगे।
यह भी पढ़ें-NEET एग्जाम के लिए छात्र को मिला अबू धाबी सेंटर, भड़के राहुल गांधी
बेंगलुरु में पत्रकारों से बात करते हुए शिवकुमार ने कहा कि देखिए मैं 6 तारीख (6 अगस्त) को विधानसभा का सत्र आहूत कर रहा हूं, जो मेरी प्राथमिकता है। कैबिनेट में खाली 20 पदों के लिए लगभग चार दर्जन विधायक, जिनमें बी. के. हरिप्रसाद और सलीम अहमद जैसे वरिष्ठ MLC भी शामिल हैं, दौड़ में हैं।
डीके शिवकुमार ने कहा कि मेरी तरफ से (मंत्रिमंडल विस्तार में) कोई देरी नहीं है। जब भी वे (पार्टी आलाकमान) मुझे समय देंगे, मैं चला जाऊंगा। वे मुझे अगले तीन या चार दिनों में कोई तारीख बता देंगे। जैसे ही वे तारीख बताएंगे, मैं जाकर वापस आ जाऊंगा। राज्य में अभी मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री हैं, जबकि कर्नाटक में मंत्रियों की तय संख्या 34 है। फिलहाल, 20 पद खाली हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश दौरे से लौटने के बाद कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। बेंगलुरु और नई दिल्ली में हुई कई राजनीतिक बैठकों से संकेत मिला है कि पार्टी हाई कमांड आने वाले दिनों में अंतिम निर्णय ले सकती है। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के पदभार संभालने के 40 दिनों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मंत्रिमंडल में केवल 13 मंत्री हैं, और यह अभी भी अधूरा है। हालांकि कांग्रेस नेतृत्व ने कोई समयसीमा घोषित नहीं की है, लेकिन पार्टी सूत्रों ने संकेत दिया है कि राहुल गांधी के भारत लौटने के बाद विचार-विमर्श तेज होने की संभावना है।
एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस समय बेंगलुरु में हैं और जल्द ही नई दिल्ली लौटने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भी इस सप्ताह कांग्रेस हाई कमांड के साथ चर्चा करने के लिए दिल्ली आने की संभावना है। कर्नाटक मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार 17 जुलाई तक होने की संभावना है। बेंगलुरु और नई दिल्ली में हुई कई उच्च स्तरीय बैठकों से संकेत मिलता है कि कांग्रेस हाई कमान अंतिम निर्णय लेने के करीब है।
Tag: #nextindiatimes #DKShivakumar #RahulGandhi




