रांची। Jharkhand Band JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों पर सोमवार को हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज रांची में ABVP छात्र जोरदार प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और ABVP छात्रों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को डिटेन कर लिया। अब डिटेन किए गए छात्रों को कैंप जेल ले जाने की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें-भारत ही नहीं इन देशों में भी हो चुके हैं Gen Z आंदोलन, इस देश का हुआ था बुरा हश्र
उधर जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षा में प्रश्न पत्र लिखकर मामले में आंदोलनरत छात्रों पर झारखंड पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज कर कई छात्रों के घायल कर देने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के नेतृत्व में सड़क पर उतरे। भाजपाई निरसा चौक पर एनएच 19 को जामकर हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्र प्रेम नायक ने कहा कि आज भूख हड़ताल का नौवां दिन है। हमने जो पुलिस की बर्बरता देखी, वह सचमुच शर्मनाक थी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी छात्रों ने कभी भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया, पत्थर नहीं फेंके, ना ही कोई गलत हरकत की। कल बैरिकेड्स तोड़े गए लेकिन ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि प्रदर्शनकारियों को अपनी मंजिल तक पहुंचना था। छात्रों ने बैरिकेड्स सिर्फ परेशानी पैदा करने के लिए उन्हें नहीं तोड़े थे। बैरिकेड्स तोड़ने के लिए पुलिस ने छात्रों को उकसाने का काम किया।
प्रेम नायक ने रांची पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस वालों को छात्रों को उकसाने के लिए अश्लील इशारे किए और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। ताकि छात्र भड़के और कुछ गलत कदम उठाएं। हालांकि प्रदर्शनकारी छात्र उकसावे में नहीं आए।
Tag: #nextindiatimes #JharkhandBand #protest #genz




