भारतीय महिला टीम ने मोहसिन नकवी से नहीं ली एशिया कप ट्रॉफी, मचा बवाल!

स्पोर्ट्स डेस्क। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बड़ा कमाल कर दिखाया है। टीम ने रविवार देर रात एशिया कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को करारी शिकस्त दी। भारत ने यह मैच जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें-ट्रॉफी ‘चोरी’ पर मोहसिन नकवी को पाकिस्तान में क्या सजा मिलती? जानें वहां का नियम

हालांकि मैच के बाद भारतीय टीम ने एशिया कप की ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया।

इस पूरे विवाद की मुख्य वजह एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) थे। भारतीय टीम ने उनके हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था।

खास बात यह है कि यह फैसला अचानक नहीं लिया गया था।

भारतीय टीम ने यह कदम पहले से तय रणनीति के तहत उठाया था।

मैच के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच अमूल मजूमदार ने इस पूरी बात का खुलासा किया है।

कोच ने खोला रणनीति का राज:

कोच अमूल मजूमदार ने बताया कि बीसीसीआई (BCCI) ने टीम को पहले ही स्पष्ट निर्देश दे दिए थे। बोर्ड ने कहा था कि अगर मोहसिन नकवी मंच पर ट्रॉफी देने आते हैं, तो टीम को उसे स्वीकार नहीं करना है। भारतीय खिलाड़ियों ने ठीक वैसा ही किया। इससे पहले पुरुष एशिया कप में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था।

तब भी भारतीय पुरुष टीम ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था।

इसके बाद नकवी ट्रॉफी लेकर वापस लौट गए थे।

हमारे लिए टूर्नामेंट खत्म, हम चैंपियन हैं:

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोच मजूमदार ने कहा कि टीम का मुख्य काम फाइनल मैच जीतना था।

खिलाड़ियों ने अपना काम पूरी निष्ठा से किया है। उन्होंने कहा, “यह बीसीसीआई का फैसला था और हम पूरी तरह बोर्ड के साथ खड़े थे। हमारे लिए अब यह टूर्नामेंट खत्म हो चुका है। हम एशिया कप 2026 के असली विजेता हैं। रिकॉर्ड बुक में भारत का नाम बतौर चैंपियन लिखा जाएगा। हम इस शानदार जीत से बेहद खुश हैं।

अब हमारा पूरा ध्यान आने वाले एशियन गेम्स पर रहेगा।”

ऐसा रहा फाइनल मुकाबले का हाल:

भारतीय टीम ने इस खिताबी मुकाबले में एकतरफा प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 5 विकेट पर 183 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

टीम के लिए स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों में 59 रन बनाए।

वहीं शेफाली वर्मा ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 68 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 20 ओवरों में सिर्फ 111 रनों पर सिमट गई। भारत की तरफ से गेंदबाजी में श्रीचरणी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके।

जबकि दीप्ति शर्मा ने 3 खिलाड़ियों को आउट किया।

Tag: #nextindiatimes #MohsinNaqvi #PCB #BCCI

RELATED ARTICLE