टेक्नोलॉजी डेस्क। HUAWEI ने इंडियन मार्केट में अपना नया HUAWEI MatePad 11.5 (2026) टैबलेट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस टैबलेट को मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया है, जिसे खासतौर पर पढ़ाई, नोट्स बनाने, ऑफिस वर्क और एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। टैबलेट में 11.5 इंच की 2.5K PaperMatte डिस्प्ले मिल रही है।
यह भी पढ़ें-Realme C100 4G फोन लॉन्च, जानें क्या है कीमत और फीचर्स
साथ ही इस टैबलेट में 120Hz रिफ्रेश रेट, 10,100mAh की बैटरी और 40W SuperCharge जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। इसके अलावा टैबलेट में PC-लेवल मल्टीटास्किंग और WPS Office सपोर्ट भी मिल रहा है। कीमत की बात करें तो HUAWEI MatePad 11.5 (2026) की भारत में कीमत 43,999 रुपये से शुरू होती है। ये टैबलेट 7 अगस्त से Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। टैबलेट को Space Gray और Violet कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो HUAWEI MatePad 11.5 (2026) में 11.5 इंच की 2.5K FullView TFT LCD PaperMatte डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2456 × 1600 पिक्सल तक है। ये डिस्प्ले एक 120Hz स्मार्ट रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है और इसकी पीक ब्राइटनेस भी 600 निट्स तक जा सकती है जो आउटडोर के लिए तो काफी कम लग सकती है।

इस टैबलेट में 10,100mAh की बड़ी बैटरी भी मिल रही है। कंपनी के मुताबिक, ये टैबलेट एक बार चार्ज होने पर लगातार 14 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है। बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 40W HUAWEI SuperCharge टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिल रहा है। टैबलेट HarmonyOS 4.3 से लैस है।
कैमरा की बात करें तो टैबलेट में 13MP का ऑटोफोकस रियर कैमरा और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए टैबलेट में चार स्पीकर, दो माइक्रोफोन और HUAWEI Histen 9.0 साउंड टेक्नोलॉजी मिल रही है। कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2 और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट मिल रहा है।
Tag: #nextindiatimes #HUAWEIMatePad #HUAWEI




