टेक्नोलॉजी डेस्क। हॉनर ने चीन ने अपना एक और नया दमदार 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Honor X80 Pro Max के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इससे कुछ दिन पहले ही Honor X70 Pro Max पेश किया था। अब नए हैंडसेट में तो कंपनी ने 11,000mAh की बैटरी ऑफर की है, जिसके बारे में ऐसा दावा किया गया है कि यह किसी Honor फोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है।
यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy M17e 5G भारत में हुआ लॉन्च, पढ़ें इसके स्पेसिफिकेशन्स
इतना ही नहीं इस Honor डिवाइस में फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल रही है, जो 10,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर कर सकती है। यह हैंडसेट कंपनी की वेबसाइट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। डिवाइस चार कलर ऑप्शन में आएगा। कीमत की बात करें तो चीन में, Honor X80 Pro Max के बेस वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 यानी लगभग 28 हजार रुपये है जिसमें आपको 8GB RAM और 128GB स्टोरेज भी मिल रही है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.8-इंच का 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 10,000 निट्स तक की पीक HDR ब्राइटनेस भी मिल रही है। फोन में IP68 + IP69 + IP69K डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस की सुविधा भी दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए Honor डिवाइस में f/1.88 अपर्चर, 10x तक डिजिटल जूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन वाला 50-मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल (f/2.0) का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा डिवाइस में सबसे खास इसकी 11,000mAh की बैटरी है जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।
डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम का ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 6 Gen 5 चिपसेट मिल रहा है, जिसमें चार एफिशिएंसी कोर 2.0GHz पर क्लॉक किए गए और चार परफॉर्मेंस कोर हैं, जो 2.6GHz की पीक क्लॉक स्पीड ऑफर करते हैं। फोन में Adreno 812 GPU, 12GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है।
Tag: #nextindiatimes #HonorX80ProMax #Honor




