ऑटो डेस्क। आज देश में प्रदूषण को कम करने और कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करने के लिए Ethanol Blended पेट्रोल का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में देश में E20 और E85 पेट्रोल उपलब्ध है। इसी को देखते हिए Honda ने अपना नया Honda ADV 160 स्कूटर पेश किया है जो भारत का पहला फ्लेक्स-फ्यूल स्कूटर है।
यह भी पढ़ें-Honda Elevate ADV Edition भारत में लॉन्च, Creta को मिलेगी तगड़ी टक्कर
Honda ADV 160 भारत में City Adventure कॉन्सेप्ट के तहत पेश किया गया है। इस उन राइडर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो रोजाना ऑफिस या काम पर आने-जाने के साथ वीकेंड पर लंबे सफर का मजा लेना चाहते हैं। इसका मस्कुलर लुक और एडवेंचर स्टाइलिंग वाला डिजाइन इसे बढ़िया Road Presence देता है।
इस स्कूटर में 160cc का वॉटर-कूल्ड इंजन लगा है जो रोजाना के इस्तेमाल और हाईवे राइड्स दोनों के लिए ही बढ़िया पावर देता है। Honda ADV 160 की सबसे बड़ी खासियत है कि यह भारत का पहला ऐसा स्कूटर होगा जो E85 पेट्रोल को सपोर्ट करेगा। यह सुविधा इसे भविष्य के फ्यूल मानकों के लिहाज से पूरी तरह तैयार बनाती है।

इस स्कूटर में 8.1 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है जिससे आपको बार-बार पेट्रोल पंप्स पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही 27 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज है जिसमें हेलमेट और रोजाना के जरूरत वाले सामान रखने के लिए काफी है। Honda ADV160 में 157cc का सिंगल-सिलिंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 16.3hp की पावर और 14.9nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विवन रियर शॉक एबजॉर्बर सस्पेंशन दिए गए हैं
Tag: #nextindiatimes #HondaADV160Scooter #Honda




