31 C
Lucknow
Sunday, May 3, 2026

TATA से लेकर Honda तक…, मई में लॉन्च होने जा रही हैं कमाल की कारें

ऑटो डेस्क। मई 2026 में भारतीय बाजार में नई कारें आने वाली हैं। इस लिस्ट में लोगों की पसंदीदा कार Honday City फेसलिफ्ट भी शामिल है। इसके साथ ही Honda एक नई SUV भी बाजार में उतारने जा रही है। Toyota Fortuner को टक्कर देने के लिए एमजी मजेस्टर भी मैदान में है।

यह भी पढ़ें-Tata ला रही Punch EV Facelift मॉडल, शानदार लुक ने जीता सबका दिल

Honday City Facelift:

Honday City का फेसलिफ्ट वर्जन मई में लॉन्च होने वाला है। यह कार 22 मई को लॉन्च हो सकती है। यह इस जनरेशन का दूसरा फेसलिफ्ट मॉडल होगा इसलिए इसमें बहुत बड़े बदलावों की उम्मीद नहीं है। हालांकि कार के केबिन के अंदर कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Honda ZR-V:

होंडा जेडआर-वी भी 22 मई को भारत में लॉन्च हो सकती है। इसकी कीमत 40 से 50 लाख रुपए के बीच होने की उम्मीद है। यह भारत में कंपनी की सबसे खास SUV होगी और इसका सीधा मुकाबला प्रीमियम 5-सीटर कारों से होगा।

MG Majestor:

JSW-MG Majestor की बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है। कंपनी मई 2026 में इसकी कीमतों की घोषणा कर सकती है। यह कार 40 से 50 लाख रुपए के बजट में आ सकती है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला Fortuner से होगा।

TATA Sierra EV:

मई के महीने में TATA Sierra EV से जुड़ी कुछ नई जानकारी मिल सकती है। TATA की इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट में यह Harrier EV से कम कीमत में आएगी।

Skoda Kodiaq:

स्कोडा कोडियाक आरएस भी मई के महीने में भारत में लॉन्च हो सकती है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 57 लाख से 60 लाख रुपए के बीच होने की उम्मीद है। स्टैंडर्ड कोडियाक की तुलना में इसका डिजाइन ज्यादा स्पोर्टी होगा। इसकी टॉप स्पीड 231 किमी प्रति घंटा होगी।

Tag: #nextindiatimes #Honda #Tata

RELATED ARTICLE