34 C
Lucknow
Tuesday, May 26, 2026

नहीं रहे क्राइम शो ‘CID’ के फ्रेडरिक, लिवर डैमेज से हुआ निधन

मुंबई। टीवी जगत के लोकप्रिय क्राइम शो सीआईडी (CID) में फ्रेडरिक का किरदार निभाने वाले दिनेश फडनिस का सोमवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने रात करीब 12 बजे आखिरी सांस ली। इस बात की पुष्टी साथी कलाकार दयानंद शेट्टी ने की। लीवर की बीमारी के चलते उनका मुंबई के तुंगा अस्पताल में इलाज चल रहा था।

यह भी पढ़ें- ANIMAL ने पठान को रौंदा, 3 दिन में की 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई

लोकप्रिय अभिनेता के निधन के बाद टीवी जगत में गम का माहौल है। दिनेश फडनिस का पांच दिसंबर को अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार दौलत नगर श्मशान, बोरीवली में किया जाएगा। सीआईडी (CID) की पूरी स्टारकास्ट उनके आवास पर मौजूद है। वह लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे।

‘CID’ शो में फ्रेडरिक का किरदार निभाने वाले दिनेश फडनिस का 57 वर्ष की उम्र में 4 दिसंबर को निधन हो गया। लिवर डैमेज के कारण उन्हें मुंबई के तुंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उन्हें पहले वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया, लेकिन उनकी हालत देख उसे हटा दिया गया। रात में 12:08 पर उन्होंने आखिरी सांस ली।

साथी कलाकार दयानंद शेट्टी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दिनेश को दिल का दौरा नहीं पड़ा था। वह वेंटिलेटर पर थे। उनके फेफड़ों का इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि, अब दिनेश हमारे बीच नहीं रहे। यह घटना करीब 12 बजकर आठ मिनट पर हुआ। मैं उन्हीं के घर हूं। सीआईडी (CID) टीम का हर एक सदस्य मौजूद है। उनका अंतिम संस्कार दौलत नगर श्मशान घाट में किया जाएगा।

Tag: #nextindiatimes #CID #DineshPhadnis #heartattack

RELATED ARTICLE