एंटरटेनमेंट डेस्क। हिंदी सिनेमा (Hindi cinema) का स्वर्ण युग वो था जब पर्दे पर कलाकार जिस किरदार में ढलते थे, लोग उसे ही सच मान लेते थे। उस दौर में ना तो इंटरनेट की भागदौड़ थी और ना ही सोशल मीडिया का शोर था। यह वो दौर था जब सिनेमाई कहानियां आम जीवन से जुड़ाव रखती थीं।
यह भी पढ़ें-बॉलीवुड की इन हस्तियों के पास नहीं है अपना घर, एक का नाम सुनकर लगेगा झटका
आज जिस सुपरस्टार की हम बात कर रहे हैं, असल में वह कोई और नहीं बल्कि 50 और 60 के दशक के मशहूर अभिनेता महिपाल थे, जिनका पूरा नाम था महिपाल सिंह भंडारी। इनका जन्म 24 नवम्बर 1919 को जोधपुर, राजस्थान में हुआ। बचपन में ही इनकी मां का निधन हो गया था और इसके बाद इन्हें इनके दादाजी ने पाला। महिपाल के दादाजी खूब कविताएं लिखा करते थे, तो ऐसे में उन्हीं से इसकी शिक्षा महिपाल ने प्राप्त की। महिपाल बचपन से ही साहित्य और अभिनय का शौक था। वह एक पढ़े-लिखे कलाकार थे और अपनी उर्दू-हिंदी की शुद्धता के लिए जाने जाते थे।
जब महिपाल बड़े हुए तो उन्होंने सिनेमा का रुख किया और वह 1940 के दशक में मुंबई आए। उनकी पहली फिल्म 1942 में नजराना थी। दरअसल ये देश की पहली मारवाड़ी फिल्म थी और इस फिल्म को बनाया जा रहा था तो उस दौर में ऐसी फिल्में कम बनती थीं। अलग-अलग भाषाओं पर तब फिल्में बनना शुरू ही हुई थीं। इसी बीच जब फिल्म के लिए महिपाल को चुना गया तो उनका परिवार इसके खिलाफ था।

परिवार ने कहा कि अब भंडारी खानदान के लड़के तवायफों के साथ नाचेंगे मगर महिपाल ने दादाजी को मना लिया और दादाजी मान गए। इस तरह से देश की पहली मारवाड़ी फिल्म नजराना में महिपाल ने काम किया, जो हिंदी में भी बनी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म कंपनी ने 125 रुपए प्रति महीना पर रख लिया।
महिपाल ने पर्दे पर अपनी यूएसपी ऐसे ही किरदारों में बना ली। वह ज्यादातर फिल्मों में या तो भगवान या भक्त के किरदार में नजर आए। उन्होंने करीब 30-35 ऐसी फिल्में की, जिनमें उनके ऐसे ही किरदार थे। उस दौर में महिपाल और अनीता गुहा की जोड़ी को परदे पर ‘राम-सीता’ का साक्षात रूप माना जाता था।
महिपाल (Actor Mahipal) ने इतनी ज्यादा धार्मिक फिल्मों में काम किया कि लोग उन्हें सच में भगवान मानने लगे थे। लोग जब उन्हें देखते तो चप्पल-जूते उतारकर फिल्में देखते। यहां तक कि लोग उनके सामने माथा टेक लिया करते थे। उनके किरदारों की छवि लोगों के दिलों में इस कदर बस गई थी।
Tag: #nextindiatimes #cinema #entertainment




