ऑटो डेस्क। Ferrari India ने अपनी नई कार Amalfi Spider को भारत में पेश कर दिया है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.6 करोड़ रुपए है। Amalfi Spider फेरारी अमाल्फी ग्रैंड टूरर का कंवर्टिबल मॉडल है। मार्च 2026 में इसके ग्लोबल डेब्यू के कुछ महीनों बाद ही इसे भारत में उपलब्ध करा दिया गया है। इसके कूपे मॉडल की कीमत बिना एक्सट्रा ऑप्शन के 4.08 करोड़ रुपए है।
यह भी पढ़ें-ये बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, SUV के इस मॉडल ने तो तोड़ दिए रिकॉर्ड
इस कार का इंटीरियर लेआउट इसके कूपे मॉडल जैसा ही है। फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, पैसेंजर के लिए 8.8 इंच की डिस्प्ले, ड्राइवर के लिए 15.6 इंच का डिजिटल डिस्प्ले, पावर्ड एडजस्टेबल स्पोर्ट्स सीटें, थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, कर्व्ड एसी वेंट्स और एल्युमीनियम से बना सेंटर टनल मिलता है।
Amalfi Spider में उसके कूप की तरह ही 3.9 लीटर का ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है। यह इंजन 640hp और 670nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस पावर को 8-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से रियर व्हील्स तक पहुंचाया जाता है। Ferrari का दावा है कि यह कार सिर्फ 3.3 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी टॉप-स्पीड 320kmph है।

इस कार में वायरलेस AppleCarplay और Android Auto, एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS), एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस चार्जिंग पैड जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। पर्सनलाइजेशन के कई सारे विकल्पों की मदद से खरीदार इस कार की अपहोल्स्ट्री, ट्रिम पीस और कलर स्कीम को अपनी पसंद के हिसाब से खुद चुन सकते हैं। कार में बूट स्पेस की बात करें तो छत बंद होने पर इसमें 255 लीटर और छत फोल्ड देने पर 172 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
Tag: #nextindiatimes #AmalfiSpider #Ferrari




