31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

पाकिस्तान में टिक टॉक पर जारी हुआ फतवा

Print Friendly, PDF & Email

पाकिस्तान। साल 2020 में भारत ने टिक टॉक (Tik Tok) पर प्रतिबंध लगा दिया था। भारतीय सरकार ने तब दावा किया था कि टिक टॉक (Tik Tok) गुप्त रूप से उपयोगकर्ताओं के डेटा को भारत के बाहर के सर्वर तक पहुंचा रहा था। अब पाकिस्तान (Pakistan) में भी इस पर बड़ी कार्रवाई हुयी है।

यह भी पढ़ें-पहले वीकेंड पर ‘सालार’ ने की तगड़ी कमाई, लगा दी डबल सेंचुरी

पाकिस्तान (Pakistan) के सिंध प्रांत की राजधानी कराची के एक प्रमुख धार्मिक स्कूल, जामिया बिनोरिया टाउन ने टिक टॉक (Tik Tok) को हराम बताया है। यहीं नहीं यहां टिक टॉक को लेकर फतवा (fatwa) जारी किया है। फतवे में लिखा गया है कि टिक टॉक (Tik Tok) आधुनिक युग का सबसे बड़ा प्रलोभन है। फतवा में इस संस्था ने टिक टॉक को हराम बताने के लिए दस कारण गिनाए हैं।

चीन को पाकिस्तान ने दिया झटका, टिकटॉक पर लगाया जाएगा प्रतिबंध | Pakistan to  block social media app TikTok - Hindi Oneindia

रिपोर्ट्स के अनुसार, फतवा में लिखा गया कि मंच पर महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाकर उसे प्रसारित किया जाता है। इसके अलावा (Pakistan) फतवा में टिकटाक पर पुरुषों और महिलाओं के डांस से जुड़े वीडियो बनाने की निंदा की गई है। आपको बता दें पाकिस्तान (Pakistan) में कई धार्मिक विद्वान अनैतिकता फैलाने के कारण टिकटॉक (Tik Tok) पर प्रतिबंध को लेकर मांग करते रहे हैं। पाकिस्तान में कई बार टिकटॉक पर आंशिक प्रतिबंध भी लगाया जा चुका है।

Tag: #nextindiatimes #TikTok #Pakistan #ban

RELATED ARTICLE