Father’s Day 2026: इस फादर्स डे पापा को दें ये खास तोहफे, देखें 5 बेस्ट गिफ्ट्स

डेस्क। हर साल जून के तीसरे रव‍िवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस साल 21 जून को Father’s Day मनाया जाएगा। इस द‍िन लोग पापा को स्‍पेशल फील करवाने के ल‍िए कई तरह की प्‍लान‍िंग करते हैं। वैसे तो आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोगों के पास समय की कमी हो गई है। ऐसे में ये खास मौके हमें अपनों के साथ समय ब‍िताने का बेहतरीन मौका देते हैं। अगर आप भी ये फादर्स डे खास बनाना चाहती हैं, ताे आप कुछ यून‍िक ग‍िफ्ट्स दे सकती हैं।

यह भी पढ़ें-Mother’s Day पर मां को दें ये अनोखे गिफ्ट्स, देखते ही खिल उठेगा चेहरा

-अगर आप कोई ऐसा गिफ्ट देना चाहती हैं जो हमेशा पापा के पास और उनके सामने रहे, तो फोटो फ्रेम एक अच्छा ऑप्‍शन है। आप फैम‍िली की कोई अच्‍छी सी फोटो को फ्रेम करवाकर गिफ्ट कर सकती हैं। चाहें तो उसके साथ एक छोटा-सा मैसेज भी लिखवा सकती हैं। ये ग‍िफ्ट बजट में भी है और पापा को पसंद भी आएगा।

-अगर आपके पापा या कॉफी लवर हैं तो आप उन्‍हें स्‍टाइल‍िया टी या कॉफी मग भी दे सकती हैं। ये मग उन्‍हें जरूर पसंद आएगा। इस पर आप पापा के ल‍िए कोई स्‍पेशल मैसेज भी ल‍िखवा सकती हैं। आप चाहें तो उनकी फोटो वाला मग भी बनवा सकती हैं।

-अगर आपके पापा नोट्स लिखना पसंद करते हैं या ऑफिस का काम करते हैं, तो डायरी और पेन सेट भी एक अच्‍छा ऑप्‍शन हो सकता है। ये रोजाना के कामाें के ल‍िए बेस्‍ट है।

-आजकल ज्‍यादातर लोग पौधे गिफ्ट करना पसंद करते हैं। ऐसे में आप पापा को कोई इंडोर प्‍लांट भी ग‍िफ्ट कर सकती हैं। मनी प्लांट, स्नेक प्लांट या पीस लिली जैसे इंडोर प्लांट घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ फ्रेशनेस भी बनाए रखते हैं। अगर आपके पापा को गार्डन‍िंग पसंद है, तो ये गिफ्ट उन्हें जरूर अच्छा लगेगा।

-अगर आपके पापा को क‍िताबें पढ़ने का शौक है, तो आप उनके फेवरेट राइटर की कोई बुक ग‍िफ्ट कर सकती हैं, जो उन्‍होंने अभी तक न पढ़ी हो।

Tag: #nextindiatimes #FathersDay2026 #gifts

RELATED ARTICLE