43 C
Lucknow
मंगलवार, जून 23, 2026

CUET UG Result 2026 जारी, देखें कौन बना ऑल इंडिया टॉपर

एजुकेशन डेस्क। CUET UG 2026 रिजल्ट आज 23 जून को जारी हो गया है। इस साल तकरीबन 15.6 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। इस बार सिर्फ एक स्टूडेंट ने अपने चुने गए पांच में से चार विषयों में 100 परसेंटाइल स्कोर किया है। वहीं 22 स्टूडेंट ने तीन सब्जेक्ट में और 180 स्टूडेंट्स ने दो सब्जेक्ट में और कुल 3,214 छात्रों ने एक-एक विषय में 100 परसेंटाइल स्कोर प्राप्त किया है।

यह भी पढ़ें-NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन, भारत में Telegram पर लगी अस्थायी रोक

यह एग्जाम 7 जून को खत्म हुई थी। सीयूईटी रिजल्ट के बाद ही दिल्ली यूनिवर्सिटी समेत देश के बड़े संस्थानों में ग्रेजुएशन कोर्सेज में एडमिशन प्रोसेस शुरू होती है। CUET UG प्रवेश परीक्षा से डीयू, जेएनयू, बीएचयू, जामिया, एएमयू, इलाहबाद यूनिवर्सिटी जैसे तमाम केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित देश की 300 से ज्यादा यूनिवर्सिटीज के यूजी कोर्सेस में एडमिशन मिलेगा।

CUET UG 2026 के परिणाम में सबसे ज्यादा चर्चा उस छात्रा की हो रही है जिसने 1232.19 अंक हासिल कर देश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह स्कोर इस साल के सबसे ऊंचे स्कोर में शामिल है। उसकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे शिक्षा जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड:

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आसानी से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट – cuet.nta.nic.in पर जाकर CUET UG 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आवेदन संख्या और पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को अपने स्कोरकार्ड की सभी जानकारियां ध्यान से जांचनी चाहिए। इसमें नाम, रोल नंबर, सब्जेक्ट वाइज मार्क्स, परसेंटाइल स्कोर और अन्य पर्सनल जानकारी शामिल होगी। अगर किसी प्रकार की गलती या जानकारी में अंतर दिखाई देता है, तो छात्रों को तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए ताकि समय रहते सुधार कराया जा सके।

Tag: #nextindiatimes #CUETUGResult2026 #CUETResult

RELATED ARTICLE