30 C
Lucknow
Friday, May 8, 2026

एयरफोर्स छोड़ सुवेंदु अधिकारी के पीए बने थे चंद्रनाथ रथ, कितनी मिलती थी सैलरी?

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बीजेपी के कद्दावर नेता और अगले मुख्यमंत्री माने जा रहे शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायत चंद्रनाथ रथ की हत्या पर राजनीति गरमा गई है। पश्चिम बंगाल बीजेपी नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस के गुंडों को इसके जिम्मेदार ठहराया है। बंगाल में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद इस हत्याकांड ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें-दूध बेचने से लेकर सीएम की कुर्सी तक, आंसू ला देगी ममता बनर्जी की कहानी

Chandranath Rath भारतीय वायुसेना में अधिकारी रह चुके थे। वह वायुसेना की नौकरी के बाद बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक के तौर पर काम कर रहे थे।वह पूर्व मेदिनीपुर के चांदीपुर के रहने वाले थे। रथ को नजदीक से जानने वालों का कहना है कि वह काफी नरम दिल, अनुशासित और रामकृष्ण मिशन से बहुत प्रभावित थे। रथ ने वायुसेना में लगभग दो दशकों तक सेवा की थी।

वायुसेना से वीआरएस लेने के बाद रथ ने कुछ समय तक कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया था। इसके बाद उनका परिवार पहले तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा था। मां हासिरानी रथ पूर्व मेदिनीपुर में एक लोकल पंचायत बॉडी में पद पर थीं। जब शुभेंदु अधिकारी टीएमसी छोड़कर बीजेपी में गए तो रथ का परिवार भी बीजेपी में शामिल हो गया। इसके बाद चंद्रनाथ रथ शुभेंदु के काफी करीबी बन गए थे। जो उनके सभी कामों को देखते थे। इनमें संवेदनशील राजनीतिक मीटिंग और दूसरे काम शामिल थे। वे सभी को मैनेज करते थे।

सुवेंदु अधिकारी के पीए के तौर पर चंद्रनाथ रथ की सही सैलरी का कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्ट सार्वजनिक रिकॉर्ड नहीं है। बताया जाता है कि OSD पद पर रहते हुए उनकी सैलरी लगभग ₹1.50 लाख से ₹1.75 लाख प्रति माह के बीच थी। मीडिया रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 1.70 लाख बताया गया है।

Tag: #nextindiatimes #ChandranathRath #SuvenduAdhikari

RELATED ARTICLE