टेक्नोलॉजी डेस्क। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। इस बार कंपनी ने एक नया सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है, जिससे मोबाइल नेटवर्क के बिना भी बातचीत होगी। जी हां, कंपनी ने इसे Communication Beyond Boundaries थीम के साथ पेश किया है। ये सर्विस सेवा खासतौर पर उन इलाकों पर काम आएगी, जहां मोबाइल टावर मौजूद नहीं हैं या प्राकृतिक आपदा की वजह से नेटवर्क पूरी तरह ठप पड़ गया है।
यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी
दरअसल BSNL का ये फोन ट्रेडिशनल मोबाइल नेटवर्क पर डिपेंड नहीं रहेगा। इसकी जगह ये सीधे सैटेलाइट नेटवर्क के जरिए कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगा। कंपनी ने इस सर्विस के लिए Inmarsat जैसे ग्लोबल सैटेलाइट नेटवर्क पार्टनर्स के साथ मिलकर काम किया है। अब इस नए फोन की मदद से दूर-दराज और दुर्गम इलाकों में भी कॉलिंग करना संभव हो जाएगा।

बीएसएनएल के इस शानदार सैटेलाइट फोन को मुश्किल परिस्थितियों में यूज करने के लिए तैयार किया गया है। फोन में मजबूत और रग्ड डिजाइन मिल रहा है, जो धूल, पानी और झटकों को आसानी से झेल सकता है। इतना ही नहीं फोन में लंबी बैटरी लाइफ भी मिलेगी, जिससे बिजली की सुविधा न होने पर भी लंबे टाइम तक इसका यूज किया जा सकेगा। फोन में क्लियर वॉइस में कॉलिंग के साथ SOS इमरजेंसी फीचर भी मिलेगा। यानी अगर आप किसी भी आपात स्थिति में है तो इस फीचर का यूज करके तुरंत सहायता के लिए सिग्नल भेज सकते हैं।
कीमत की बात करें तो BSNL के इस सैटेलाइट फोन की कीमत ₹1,34,166 रखी गई है। इसकी कीमत नॉर्मल स्मार्टफोन की तुलना में काफी ज्यादा है, क्योंकि इसमें सैटेलाइट बेस्ड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है। फोन से जुडी ज्यादा जानकारी या खरीदारी से जुड़ी सहायता के लिए आप कंपनी के 9768866652 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
Tag: #nextindiatimes #BSNL #technology




