35.3 C
Lucknow
मंगलवार, अगस्त 11, 2026

शुरू हुई BMW X1 LWB की बुकिंग, मिलेंगे ऑटोमैटिक पार्किंग जैसे फीचर

ऑटो डेस्क। BMW X1 LWB भारत में 21 अगस्त को लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने भारतीय बाजार में इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले हा X1 LWB की बुकिंग शुरू कर दी है। इसे चेन्नई में स्थित कंपनी के प्लांट में ही बनाया जाएगा और इसे देश भर में अधिकृत BMW डीलरों से बुक किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-Maruti Suzuki Jimny के दो नए मॉडल हुए लॉन्च, देखें कैसे हैं इसके फीचर्स

BMW XI LWB स्टैंडर्ड X1 से 116mm लंबी है और इसका व्हीलबेस 110mm ज्यादा लंबा है। X1 LWB की लंबाई 4,616mm, चौड़ाई 1,845mm, ऊंचाई 1,641mm और व्हीलबेस 2,082mm है। डिजाइन के मामले में यह काफी हद तक पहले जैसा ही है। इसमें बड़ी किडनी ग्रिल, स्लीक LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स मिलती हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में X1 LWB में 19-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। उम्मीद है कि कंपनी भारत में इसे 18-इंच के पहियों के साथ पेश करेगी।

लंबे व्हीलबेस की वजह से BMW की X1 LWB पीछे की सीटों पर बेहतर कंफर्ट और ज्यादा लेगरूम के साथ बेहतर स्पेस देती है। सीटें भी 27mm ऊंची पोजीशन पर हैं जबकि हेडरेस्ट कुशन अब 37mm चौड़े हैं। इसके अलावा, जहां स्टैंडर्ड X1 में 476 लीटर का बूट स्पेस मिलता है तो वहीं X1 LWB में 540 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

फीचर्स की बात करें तो ऐसी उम्मीद है कि BMW X1 LWB में 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10.7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीटें, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग पैड, पावर्ड टेलगेट, ऑटोमैटिक पार्किंग असिस्टेंस और डिजिटल की दी जाएगी।

कंपनी ने अभी इसके इंजन की जानकारी नहीं सार्वजनिक नहीं की है। चीन में बिकने वाला मॉडल 2-लीटर, चार सिलिंडर टर्बो पेट्रोल इंजन से पावर लेता है। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है और यह 204hp की पावर और 300nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। उम्मीद है कि, कंपनी X1 LWB को फ्रंट व्हील ड्राइव के साथ ऑल-व्हील ड्राइव के पाश पेश कर सकती है।

Tag: #nextindiatimes #BMWX1LWB #automobile

RELATED ARTICLE