41.7 C
Lucknow
शनिवार, जून 6, 2026

Maruti Suzuki Jimny के दो नए मॉडल हुए लॉन्च, देखें कैसे हैं इसके फीचर्स

ऑटो डेस्क। Suzuki ने मलेशिया में Jimny के दो नए वेरिएंट्स Allgrip Plus और Rhino Plus को लॉन्च किया है। ये दोनों ही 3-डोर मॉडल्स हैं। Allgrip Plus वेरिएंट मलेशिया में 3-डोर जिम्नी का नया बेस वेरिएंट है। यह पुराने Jimny Allgrip Pro की जगह लेगा। पुराना मॉडल मलेशिया में अब भी बिक रहा है जो सिर्फ स्टॉक रहने तक ही मिलेगा।

यह भी पढ़ें-Mercedes G450d हुई भारत में लॉन्‍च, जानें क्‍या है खासियत और कीमत?

इसमें ADAS फीचर्स में लेन डिपार्चर वॉर्निंग और प्रिवेंशन और वीविंग अलर्ट जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। SUV में अब मिलीमिटर वेव रडार के साथ रिवर्स कैमरा दिया गया है।Jimny Allgrip Plus की शुरुआती कीमत RM158,900 (लगभग 37.28 लाख रुपए) है। वहीं Jimny Rhino Plus की कीमत RM173,900 (लगभग 40.80 लाख रुपए) है।

साथ ही इसमें डुअल सेंसर ब्रेक सपोर्ट II (DSBSII), एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक हाई बीम, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और साइड व कर्टेन एयरबैग्स शामिल हैं। अब इसमें 6 एयरबैग्स भी शामिल हो गए हैं। बता दें कि नई jIMNY Allgrip Plus Variant में ग्राहकों को पहले से बेहतर आराम और सुविधा मिलेगी। इसमें नया 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें नया 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

यह Android Auto और Apple Carplay को सपोर्ट करता है। इसमें USB, ब्लूटूथ, रेडियो और Aux कनेक्टिविटी भी मिलती है। इसके अलावा, इसमें इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल और हीटेड साइड मिरर्स दिए गए हैं। गाड़ी में क्लीयरेंस सोनार के साथ फ्रंट और रियर पार्किंग सेसर्स दिए गए हैं।

Suzuki Jimny Allgrip Plus में मिलने वाले सभी फीचर्स के अलावा Jimny Rhino Plus में कुछ एक्स्ट्रा दिया गया है। राइनो प्लेस में फ्रंट ग्रिल गार्निश, फ्रंट बंपर अंडर गार्निश, साइड अंडर गार्निश, डोर वाइजर्स, 15-इंच के पॉलिश्ड अलॉय व्हील्स, लाल कलर के फ्रंट और रियर मड फ्लैप्स और Rhino की तस्वीर वाला स्टेपनी कवर मिलता है।

Tag: #nextindiatimes #Suzuki #SuzukiJimnyAllgripPlus

RELATED ARTICLE